{"_id":"974f1936c31449c43a75a04281eb7dde","slug":"parking-charge-will-be-two-times-on-weekend-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए, किस-किस दिन पार्किंग के लिए चुकानी पड़ेगी दुगनी कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए, किस-किस दिन पार्किंग के लिए चुकानी पड़ेगी दुगनी कीमत
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
Updated Fri, 08 Jan 2016 03:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीकेंड पर शॉपिंग मॉल और मल्टीप्लेक्स के पास वाली पार्किंग में वाहन खड़े करना पहले से दोगुना महंगा होगा। नगर निगम ने अपनी पार्किंग के शुल्क में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
इसके अलावा अमीनाबाद की अंडरग्राउंड पार्किंग के मासिक पास की फीस भी बढ़ाई जाएगी। शुक्रवार को होने वाली नगर निगम कार्यकारिणी बैठक में पार्किंग शुल्क में बढ़ोतरी समेत कई प्रस्ताव मंजूरी के लिए रखे जाएंगे। बढ़ी हुई दरें अप्रैल से लागू की जाएंगी।
विज्ञापन
सहारागंज, फन मॉल और फिनिक्स मॉल में नगर निगम की पार्किंग चलती है। शहरवासियों का खर्च बढ़ाने वाला यह प्रस्ताव सदस्यों व महापौर के पास नहीं भेजा गया है। इन्हें सीधे बैठक में ही पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
बैठक को लेकर प्रशासन की ओर से जो एजेंडा जारी किया गया है, उसमें दो ही प्रस्ताव हैं। इनमें कार्यकारिणी उपाध्यक्ष का चुनाव और जनसमस्याओं पर चर्चा की बात है।