फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Park Road's make-up was gone in three days.

Lucknow News: तीन दिन में ही उतर गया पार्क रोड का दिखावटी मेकअप

Sat, 25 Apr 2026 02:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Park Road's make-up was gone in three days.
पार्क रोड के फुटपाथ पर अतिक्रमण।
लखनऊ। तीन दिन पहले भाजपा की आक्रोश रैली के लिए किया गया पार्क रोड का दिखावटी मेकअप उतर गया है। शुक्रवार को सड़क के दोनों ओर फुटपाथ पर फिर से ठेले, गुमटी और अवैध कब्जे दिख रहे थे। नगर निगम या स्थानीय पुलिस ने दोबारा कब्जे रोकने का कोई प्रयास नहीं किया।
विज्ञापन


यह सड़क मुख्यमंत्री आवास से कुछ ही दूरी पर है। यह सीएम ग्रिड योजना का हिस्सा है और नो वेंडिंग जोन में आती है। यहां सड़क और फुटपाथ पर ठेले-गुमटी नहीं लगाए जा सकते। आक्रोश रैली के कारण सभी अवैध कब्जे हटाकर सड़क चमका दी गई थी।
विज्ञापन


इस सड़क को बनाने में 20 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जा रहे हैं। लोगों के पैदल चलने के लिए फुटपाथ तोड़कर नए सिरे से ऊंचे बनाए गए थे। इसका उद्देश्य कब्जों को रोकना था, लेकिन जमीन पर कोई फायदा नहीं दिख रहा है। जानकारों का कहना है कि अवैध ठेला-गुमटी लगाने से पैसा वसूला जाता है। यही वजह है कि रैली के बाद फिर से कब्जे हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क पर अकेले ही कब्जा

पार्क रोड पर शिक्षा विभाग के कार्यालय के बाहर बाटी-चोखा वाले ने आधी सड़क पर कब्जा कर रखा है। यहां फुटपाथ न होने के कारण ठेला सड़क पर ही खड़ा रहता है। इसके आगे गाड़ियां खड़ी रहती हैं, जिससे करीब 300 वर्ग फीट सड़क घिरी रहती है। यह वनवे सड़क है, जिसके कारण आवागमन भी बाधित होता है।

रैली के लिए खूब हुई थी मेहनत

आक्रोश रैली वाले दिन पार्क रोड शहर की मॉडल सड़क जैसी दिख रही थी। दोनों तरफ के फुटपाथ साफ और चमकदार थे। दीवारों पर पेंटिंग की गई थी, कोई अतिक्रमण नहीं था। बिजली व इंटरनेट केबल दुरुस्त किए गए थे, नालियां साफ की गई थीं।

Iफिर अभियान चलाकर कब्जों को हटाया जाएगा। सड़क- फुटपाथ को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाएगा।I
I- ओम प्रकाश सिंह, जोनल अधिकारी, नगर निगमI

पार्क रोड के फुटपाथ पर अतिक्रमण।

पार्क रोड के फुटपाथ पर अतिक्रमण।

पार्क रोड के फुटपाथ पर अतिक्रमण।

पार्क रोड के फुटपाथ पर अतिक्रमण।

पार्क रोड के फुटपाथ पर अतिक्रमण।

पार्क रोड के फुटपाथ पर अतिक्रमण।

पार्क रोड के फुटपाथ पर अतिक्रमण।

पार्क रोड के फुटपाथ पर अतिक्रमण।

पार्क रोड के फुटपाथ पर अतिक्रमण।

पार्क रोड के फुटपाथ पर अतिक्रमण।

पार्क रोड के फुटपाथ पर अतिक्रमण।

पार्क रोड के फुटपाथ पर अतिक्रमण।

पार्क रोड के फुटपाथ पर अतिक्रमण।

पार्क रोड के फुटपाथ पर अतिक्रमण।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article