फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   parishadiya school to be fill first

अखिलेश सरकार ने निजी स्कूलों को दी राहत

Wed, 02 Jul 2014 07:48 AM IST
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 02 Jul 2014 07:48 AM IST
विज्ञापन
parishadiya school to be fill first

सरकार ने मंगलवार को विधानसभा में साफ किया कि परिषदीय स्कूलों में सीटें भर जाने के बाद ही निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत गरीब बच्चों को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

विज्ञापन


परिषदीय स्कूल सरकार द्वारा खोले गए हैं और शिक्षकों की नियुक्तियां की जा रही हैं। अगर बिना किसी प्रतिबंध के निजी स्कूलों में गरीब बच्चों के दाखिले की अनुमति दी जाती है तो इसका कोई फायदा नहीं होगा।
विज्ञापन


सरकार ने परिषदीय स्कूलों के जर्जर भवनों की जांच कराकर मानक के अनुसार बनवाने का आश्वासन भी दिया।

भाजपा के सुरेश खन्ना, मनीष असीजा व बसपा के नीरज कुशवाहा के एक सवाल के जवाब में बेसिक शिक्षा मंत्री राम गोविंद चौधरी ने यह जानकारी दी।

ये है प्रावधान

parishadiya school to be fill first

बेसिक शिक्षामंत्री ने बताया कि नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिनियम 2009 के अंतर्गत आस-पड़ोस के गैरसहायतित मान्यता प्राप्त विद्यालयों में दुर्बल वर्ग के कम से कम 25 प्रतिशत बच्चों को नि: शुल्क शिक्षा देने का प्रावधान है। 2013-14 में कुल 60 बच्चे इस योजना से लाभान्वित हुए।

अनुपूरक सवालों के जवाब में मंत्री ने बताया कि पिछले साल योजना का व्यापक-प्रसार नहीं हो पाया था। इस बार अखबारों में सूचना प्रकाशित कराई जा रही है।

प्रदेश में हर एक किलोमीटर पर प्राथमिक तथा तीन किलोमीटर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। जब हमारे स्कूलों में सीटें भर जाएंगी तभी निजी स्कूलों में दाखिले मिलेंगे।

खन्ना ने परिषदीय स्कूलों में मानक पूरा न होने तथा भवनों के जर्जर होने का हवाला देते हुए कहा कि सरकार को निजी स्कूलों में दाखिले के लिए लगाई गई शर्तों को हटाया जाए ताकि उन बच्चों को फायदा मिल सके जो प्रवेश चाहते हैं।

सरकार ने मांगी रिपोर्ट

parishadiya school to be fill first

बेसिक शिक्षा मंत्री ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए ही शर्तें लगाई गई हैं। जहां तक स्कूल के  भवनों का सवाल है तो सरकार ने ऐसे जर्जर भवनों की रिपोर्ट मांगी है जो गिरने की स्थिति में है।

पहले किराए के भवनों में स्कूल चलते थे। किराया अब काफी बढ़ गया है। इन भवनों को खाली कराने या किराया बढ़वाने के लिए सदन में यह बात उठाई जाती है। खन्ना ने कहा कि  वह न भवन खाली कराना चाहते हैं और न किराया बढ़वाना।

शाहजहांपुर में 61 स्कूल हैं और सदन की कमेटी बनाकर जांच करा ली जाए कि मानक के अनुसार चल रहे हैं कि नहीं? मंत्री ने कहा कि इसकी जांच कराकर सदस्य को जानकारी दे देंगे और जो स्कूल मानक केअनुसार नहीं चल रहे हैं उनमें मानक पूरा कराया जाएगा।

नीरज कुशवाहा के अनुपूरक सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि सभी सदस्यों को अपने क्षेत्र में स्कूलों का नियमित निरीक्षण करना चाहिए ताकि शिक्षकों में डर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed