फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Parents Protest Against Fee Hike

Lucknow News: फीस बढ़ोतरी पर अभिभावकों का प्रदर्शन

Sun, 03 May 2026 12:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Parents Protest Against Fee Hike
फीस बढ़ोतरी पर अभिभावकों का प्रदर्शन
काकोरी। दुर्गागंज स्थित एक निजी स्कूल में फीस बढ़ोतरी को लेकर अभिभावकों का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा। 50 से अधिक अभिभावकों ने स्कूल गेट पर प्रदर्शन करते हुए प्रबंधन पर जिलाधिकारी के तय नियमों की अनदेखी कर मनमानी फीस वसूली का आरोप लगाया। अभिभावक मतीन अहमद, अनिल राठौर, मनोज, वसीम, गोमती, मोहम्मद फैज, अल्पना राजपूत, सर्वेश मौर्या, रीता वर्मा समेत अन्य कई लोगों ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार केवल पांच प्रतिशत फीस वृद्धि ही मान्य है, लेकिन स्कूल प्रबंधन इससे अधिक फीस जमा करने का दबाव बना रहा है। विरोध पर बच्चों का नाम काटने और स्कूल से निकालने की धमकी दी जा रही है। अभिभावकों ने लिखित शिकायत भी दी और स्कूल प्रबंधन से सरकारी नियमों के अनुसार ही फीस लेने की मांग की। आरोप है कि प्रबंधन की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। चेतावनी दी है कि यदि स्कूल प्रबंधन ने नियमानुसार फीस नहीं ली तो सोमवार को जिलाधिकारी से मिलकर लिखित शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed