{"_id":"5e7b4e3b8ebc3e6feb3e8e0f","slug":"parcel-and-speed-post-counters-will-be-open-in-post-offices-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डाकघरों में पार्सल व स्पीड पोस्ट के खुले रहेंगे काउंटर, ये सुविधाएं रहेंगी स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकघरों में पार्सल व स्पीड पोस्ट के खुले रहेंगे काउंटर, ये सुविधाएं रहेंगी स्थगित
Wed, 25 Mar 2020 06:07 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 25 Mar 2020 06:07 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
कोरोना संक्रमण के बाद पैदा हुए आपात स्थिति और लॉकडाउन के बीच भी लखनऊ में आवश्यक सेवा के रूप में डाकघर काम करते रहेंगे। हजरतगंज स्थित चीफ पोस्टमास्टर जनरल कार्यालय के साथ पोस्टमास्टर जनरल, लखनऊ परिक्षेत्र, महाप्रबंधक वित्त, प्रवर डाकघर अधीक्षक, चीफ पोस्टमास्टर जीपीओ कार्यालय भी खुले रहे।
लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएं कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि राजधानी में जीपीओ और चौक प्रधान डाकघर सहित 16 बड़े डाकघर लोगों की सुविधा के लिए कार्य कर रहे हैं।
इन डाकघरों में स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री, पार्सल की बुकिंग के साथ बचत सेवाओं व डाक जीवन बीमा संबंधित लेन-देन किए जा रहे हैं। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की ओटीपी आधारित सेवाएं चालू रहेंगी। इन डाकघरों में न्यूनतम स्टाफ को बुलाया जा रहा है। यहां मास्क और हैंड सैनिटाइजर की भी व्यवस्था की गई है।

Trending Videos
30 अप्रैल तक बढ़ी समय सीमा :
फिलहाल डाकघरों में आधार एनरोलमेंट और अपडेशन की सेवा एवं अंतरराष्ट्रीय मेल की बुकिंग स्थगित कर दी गई है। बस, ट्रेन, फ्लाइट व दूसरी यातायात सेवाएं बंद होने के साथ ही डाक का आवागमन भी रुक जाएगा।
ऐसे में काउंटर पर बुक हो रही डाक का वितरण यातायात सेवाएं सामान्य होने के बाद ही हो सकेगा। डाक विभाग ऐसे लोगों को फोन पर सूचना देगा, जिनकी डाक प्राप्त हुई है और उसके बाद अगर किसी को जरूरत होगी तो वह खुद डाकघर आकर उसे प्राप्त करेगा। अन्यथा इसे डाकघर में ही सुरक्षित रख दिया जाएगा।
ग्राहकों की सुविधा के लिए डाक जीवन बीमा योजना में मार्च का प्रीमियम जमा करने के लिए 30 अप्रैल तक की सीमा बढ़ा दी गई है। इसके लिए कोई डिफॉल्ट राशि नहीं ली जाएगी।