फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Paramhansacharya targeted the Sangh chief: Mohan Bhagwat's language is slipping due to old age

संघ प्रमुख पर परामहंसाचार्य ने साधा निशाना : उम्र ज्यादा होने से फिसल जा रही हैं मोहन भागवत की जबान

Fri, 03 Jun 2022 07:33 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज़ एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज़ एजेंसी, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 03 Jun 2022 07:33 PM IST
सार

जगदगुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि संघ प्रमुख की उम्र ज्यादा हो गई है इसलिए उनकी जबान फिसल जा रही। उन्होंने कहा है कि मोहन भागवत की नीति व नीयत में कोई शंका नहीं है पर उम्र ज्यादा होने के कारण उनकी जबान फिसल जा रही हैl

विज्ञापन
Paramhansacharya targeted the Sangh chief: Mohan Bhagwat's language is slipping due to old age
जगतगुरु परमहंस आचार्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तपस्वी छावनी के जगदगुरु परमहंस आचार्य ने संघ प्रमुख मोहन भागवत पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि संघ प्रमुख की उम्र ज्यादा हो गई है इसलिए उनकी जबान फिसल जा रही। उन्होंने कहा है कि मोहन भागवत की नीति व नीयत में कोई शंका नहीं है पर उम्र ज्यादा होने के कारण उनकी जबान फिसल जा रही है। अब उन्हें हर मंदिर में शिवलिंग नहीं दिखाई पड़नी चाहिए जैसी भाषा बोलनी पड़ रही है।

विज्ञापन


परमहंस आचार्य ने कविता के अंदाज में कहा कि संघ संहार नहीं सृजन चाहता है, खुशियों से भरा वतन चाहता है...पर हमें अपने धर्म एवं संस्कृति की रक्षा के लिए देश विरोधी लोगों, पत्थर फेंकने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करनी होगी। इन लोगों को रास्ते से हटाना होगाl यह समझाने से मानने वाले लोग नहीं हैं। अगर समझाने से बात बनती तो हनुमान जी जैसे बुद्धिमान रावण जी को समझाने में असफल नहीं होते। परमहंस आचार्य ने कहा कि कश्मीर में सरकार के प्रयास के बावजूद हिंदू स्थापित नहीं हो पा रहे हैं। आक्रांताओं के द्वारा तोड़े गए मंदिरों को हम हर हाल में लेकर ही रहेंगे। परमहंस आचार्य ने कहा कि जितने भी मंदिरों को तोड़कर मस्जिद बनाई गई हैं वहां पुनः मंदिर का स्थापना करना होगा। उन्होंने कहा कि हिंदू तुष्टीकरण से देश बंट गया,हिंदुओं पर संकट छाया हुआ है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed