फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Paramhans Acharya announces to fight election against Sonia Gandhi.

UP: परमहंस आचार्य का सोनिया गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ने का एलान, बोले- कांग्रेस का अंतिम विकेट मैं गिराऊंगा

Wed, 07 Feb 2024 08:03 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Wed, 07 Feb 2024 08:03 PM IST
सार

तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि हम साधु-संत कांग्रेस से बहुत दुखी हैं। मैं सोनिया गांधी के खिलाफ चुनाव लडूंगा और कांग्रेस का अंतिम विकेट मैं गिराऊंगा।

विज्ञापन
Paramhans Acharya announces to fight election against Sonia Gandhi.
परमहंस आचार्य - फोटो : amar ujala

विस्तार

तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ने का एलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करते हुए कहा है कि वे रायबरेली सीट से सोनिया गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि पीएम मोदी ने कुछ दिन पहले कांग्रेस मुक्त भारत का नारा दिया था। हम साधु-संत कांग्रेस से बहुत दुखी हैं। सात नवंबर 1966 को कांग्रेस की सरकार थी। तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी थीं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - महाभारत के सहारे योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- वोट बैंक की राजनीति के कारण अभिशप्त रही अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अखिलेश का भ्रष्टाचार को लेकर बड़ा आरोप, अयोध्या में सरकार के संरक्षण में जमीनों का गोरखधंधा हुआ


उस समय गोहत्या बंद कराने के लिए धर्म सम्राट स्वामी करपात्री जी के नेतृत्व में देश के कोने-कोने से नौजवान, किसान, माताएं, बहनें, बुजुर्ग सब दिल्ली संसद भवन पहुंचे थे, जहां इन पर गोलियां बरसाई गई थीं। इसलिए कांग्रेस मुक्त भारत के लिए चुनाव मैदान में उतर रहा हूं।

कांग्रेस का अंतिम विकेट मैं स्वयं गिराऊंगा। अब वक्त आ गया है भारत कांग्रेस मुक्त हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed