फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   pantrycar inspection

Lucknow News: मुंबई से गोरखपुर जा रही ट्रेन की पैंट्रीकार में छापा, 1140 बोतल अनाधिकृत पानी जब्त

Sat, 25 Jul 2026 04:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 04:51 PM IST
विज्ञापन
pantrycar inspection
मुंबई से गोरखपुर जा रही ट्रेन की पैंट्रीकार में छापा, 1140 बोतल अनाधिकृत पानी जब्त

विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की टीम ने की कार्रवाई

लखनऊ। मुंबई से गोरखपुर जा रही सुपरफास्ट ट्रेन में शनिवार को पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की कैटरिंग टीम ने छापा मारा। इस दाैरान 1140 बोतल अनाधिकृत पानी जब्त किया गया। साथ ही यात्रियों से खानपान के बाबत फीडबैक लिया गया। पैंट्रीकार मैनेजर माैके से गायब मिला तथा स्टोर में गड़बड़ियां पाई गईं।

जनसंपर्क अधिकारी महेश कुमार गुप्ता ने बताया कि यात्रियों को सुरक्षित खानपान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ट्रेन संख्या 20103 एलटीटी गोरखपुर सुपरफास्ट की पेंट्रीकार का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान आयोनिटा ब्रांड के 95 कार्टन(1140 बोतल) पैकेज्ड पेयजल जब्त किया गया। जोकि अनाधिकृत है। सहायक वाणिज्य प्रबंधक ओमकारनाथ वर्मा की टीम ने डीआरएम गाैरव अग्रवाल व सीनियर डीसीएम अरिजीत सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई की। निरीक्षण के समय आईआरसीटीसी के अधिकृत सेवा प्रदाता मेसर्स एक्सप्रेस फूड सर्विस का नामित पैंट्रीकार मैनेजर उपस्थित नहीं था। उसकी जगह सहायक पैंट्री मैनेजर पैंट्रीकार का संचालन कर रहा था। पैंट्री स्टोर की गहन जांच के दौरान यह अनियमितता सामने आई। यात्रियों के हितों को ध्यान में रखते हुए यह स्टॉक जब्त किया गया। कैटरिंग इंस्पेक्टर केके शर्मा और फरीद अहमद भी निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुंबई से गोरखपुर जा रही ट्रेन की पैंट्रीकार में छापा, 1140 बोतल अनाधिकृत पानी जब्त

मुंबई से गोरखपुर जा रही ट्रेन की पैंट्रीकार में छापा, 1140 बोतल अनाधिकृत पानी जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed