फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   panther

निंदूरा में देखा गया तेंदुआ, पुलिस प्रशासन अलर्ट

Wed, 29 Dec 2021 01:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
panther
बाराबंकी। राजधानी लखनऊ में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ जिले के निंदूरा इलाके में विचरण करता दिखा है। निंदूरा के ग्राम प्रधान ने गांव में तेंदुआ देखे जाने की जानकारी पुलिस को दी। इससे आस पास के इलाके में हड़कंप मच गया। देर रात पुलिस व वन विभाग के कर्मचारी तेंदुआ की खोज लगाने में जुटे दिखे।
विज्ञापन

कुर्सी थाना क्षेत्र के ग्राम निंदूरा निवासी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कमलेश यादव के अनुसार लखनऊ महमूदाबाद मार्ग पर ग्राम पंचायत निंदूरा के ही मजरे ग्राम निगोहा के पास मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे तेंदुआ अचानक उनकी कार के सामने से निकला। उन्होंने मोबाइल में फोटो करना चाहा मगर हड़बड़ाहट में ऐसा नहीं हो सका और तब तक तेंदुआ निकल गया।
विज्ञापन

कमलेश ने इसकी सूचना कुर्सी पुलिस को दी । पुलिस ने इसकी जानकारी वन विभाग की टीम को भी दी। चौकी इंचार्ज राममूर्ति कनौजिया ने बताया कि पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। एहतियातन ग्रामीणों को सतर्क कर दिया गया है। देर रात तक पुलिस व वन विभाग की टीम तेंदुए का पता लगाने को काम्बिंग में जुटी रही। पूरे क्षेत्र में तेंदुए आने की खबर से हड़कंप हैं और लोगों ने बचने के लिए अपने को घरों में बंद कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed