Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pankaj Chaudhary targets SP tells PDA to come and spread family carpet

यूपी सियासत: पंकज चौधरी ने सपा पर साधा निशाना; पीडीए को बताया- परिवार की दरी बिछाने आइए

Sun, 15 Nov 2026 09:08 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sun, 15 Nov 2026 09:08 AM IST
सार

यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने एक्स पर पोस्ट कर समाजवादी पार्टी पर परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने PDA का नया अर्थ बताते हुए पार्टी के पदों, चुनावी दावेदारी और संगठन में परिवार की कथित प्राथमिकता पर तंज कसा।

विज्ञापन
Pankaj Chaudhary targets SP tells PDA to come and spread family carpet
पंकज चौधरी और अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश की सियासत में समाजवादी पार्टी और भाजपा के बीच जुबानी जंग एक बार फिर तेज होती दिखाई दे रही है। यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर समाजवादी पार्टी पर परिवारवाद का आरोप लगाकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सपा की राजनीति को 'परिवारवाद प्राइवेट लिमिटेड' करार दिया।

विज्ञापन


पंकज चौधरी ने अपने पोस्ट में पीडीए का विश्लेषण करते हुए सपा पर तंज कसा। उन्होंने 'पी को परिवार, डी को दरी बिछाने और ए को आइए! लिखा। इसके साथ ही सवाल उठाया कि खुद को समाजवाद का मसीहा बताने वाले लोग किस तरह परिवारवाद की राजनीति को आगे बढ़ा रहे हैं।

विज्ञापन

पदों से लेकर राजनीतिक विरासत तक परिवारवाद का आरोप

पंकज चौधरी ने अपने पोस्ट में समाजवादी पार्टी के संगठन और राजनीतिक व्यवस्था पर कई सवाल उठाए। आरोप लगाया कि पार्टी अध्यक्ष का पद परिवार के लिए आजीवन आरक्षित है। मुख्यमंत्री पद की दावेदारी में भी परिवार को प्राथमिकता दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सांसद और विधायक पदों को लेकर भी सपा पर परिवार के सदस्यों को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया। विधान परिषद और संगठन के बड़े पदों पर भी परिवार के प्रभाव की बात कही।

कार्यकर्ताओं की भूमिका पर भी कसा तंज

पंकज चौधरी ने अपने पोस्ट में सपा के आम कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर भी कटाक्ष किया। लिखा कि पार्टी में कार्यकर्ताओं की भूमिका नारे लगाने, दरी बिछाने और परिवार की पालकी उठाने तक सीमित रह गई है।

सपा की राजनीति पर भाजपा का सीधा हमला

दरअसल, उत्तर प्रदेश की राजनीति में परिवारवाद लंबे समय से भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का प्रमुख मुद्दा रहा है। पंकज चौधरी के इस पोस्ट में पार्टी के शीर्ष पदों, चुनावी दावेदारी और संगठन में परिवार की भूमिका को लेकर सवाल उठाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed