फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pancreatic cancer surgery at KGMU now performed using a robot.

Lucknow News: केजीएमयू में पैंक्रियाज कैंसर की सर्जरी अब रोबोट के जरिये

Sun, 23 Aug 2026 02:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Pancreatic cancer surgery at KGMU now performed using a robot.
केजीएमयू।
लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग ने पैंक्रियाज कैंसर की जटिल सर्जरी अब रोबोट के जरिये करने की शुरुआत कर दी है। विभाग में पहली बार एक मरीज की रोबोटिक व्हिपल सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। सर्जरी के बाद मरीज की हालत ठीक है। संस्थान का दावा है कि केजीएमयू प्रदेश का पहला सरकारी संस्थान है, जहां रोबोटिक पैंक्रियाटिक सर्जरी शुरू की गई है।
विज्ञापन

गैस्ट्रो सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. अभिजीत चंद्रा ने बताया कि पैंक्रियाज के सिर के हिस्से में होने वाले कैंसर के लिए व्हिपल ऑपरेशन किया जाता है। यह बेहद जटिल सर्जरी है। इसमें पैंक्रियाज के सिर के साथ छोटी आंत का एक हिस्सा, पित्त नली और गॉल ब्लैडर निकालना पड़ता है। इसके बाद पाचन तंत्र को दोबारा जोड़कर उसकी संरचना तैयार की जाती है।
विज्ञापन

बड़ी रक्त वाहिकाओं के करीब होता है पैंक्रियाज
डॉ. अभिजीत चंद्रा ने बताया कि पैंक्रियाज शरीर की कई बड़ी रक्त वाहिकाओं के बेहद करीब स्थित होता है। ऐसे में कैंसर प्रभावित हिस्से को निकालते समय आसपास के महत्वपूर्ण अंगों और रक्त वाहिकाओं को नुकसान से बचाना चुनौतीपूर्ण होता है। ऑपरेशन के बाद पाचन तंत्र में कई जगह दोबारा जोड़ बनानी पड़ती हैं। इसी वजह से व्हिपल सर्जरी को बेहद जटिल ऑपरेशनों में शामिल किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे चीरे से संभव हुई जटिल सर्जरी
विभाग के डॉ. रोहित ने बताया कि रोबोटिक तकनीक में शरीर के छोटे और संवेदनशील हिस्सों को अधिक स्पष्टता से देखने और सटीकता के साथ सर्जरी करने में मदद मिलती है। पारंपरिक सर्जरी की तुलना में इसमें छोटे चीरे, कम रक्तस्राव, ऑपरेशन के बाद कम दर्द और अस्पताल में कम समय रहने जैसे फायदे हो सकते हैं। मरीज के जल्द सामान्य जीवन में लौटने में भी मदद मिल सकती है।

पैंक्रियाज के दो अहम काम
पैंक्रियाज पाचन और ब्लड शुगर नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाता है। यह ऐसे एंजाइम बनाता है जो भोजन में मौजूद वसा, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट को तोड़ने में मदद करते हैं। साथ ही इंसुलिन और ग्लूकागन जैसे हार्मोन बनाकर रक्त में शुगर का स्तर नियंत्रित करता है। पैंक्रियाज से जुड़ी बीमारियों के साथ कैंसर के मामलों में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed