फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   panchsheel yojana in lucknow

कहीं पंचशील योजना में आपका भी फ्लैट तो नहीं?

Sat, 07 Jun 2014 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 07 Jun 2014 09:37 AM IST
विज्ञापन
panchsheel yojana in lucknow

गोमतीनगर विस्तार में निर्माणाधीन पंचशील योजना के 600 फ्लैटों का काम तेज करने में निर्माणकर्ता कंपनी सिंटेक्स हीलाहवाली कर रही है।

विज्ञापन


कंपनी ने कई काम एग्रीमेंट से बाहर का बता कर करने से इन्कार कर दिया है, जबकि एलडीए का कहना है कि जो भी काम हो रहा वह एग्रीमेंट के तहत हो रहा है।

कंपनी और एलडीए की लड़ाई में पिस रहे हैं आवंटी। वहीं एलडीए ने कंपनी को नोटिस जारी कर हर हालत में काम मार्च 2015 तक पूरा कराने का निर्देश दिया है।

एलडीए की पंचशील योजना में ईडब्ल्यूएस, एलआईजी और एमआईजी साइज के करीब 600 फ्लैट हैं।

इनके आवेदन करने वाले कम आय वर्ग के लोगों को आने वाले समय में आशियाना कब मिलेगा, इसका कोई भी जवाब फिलहाल प्राधिकरण के अधिकारियों के पास नहीं है।

इस योजना का काम सिंटेक्स कंपनी कर रही है। सिंटेक्स ने इससे पहले सुलभ आवासीय योजना का विकास किया है और देवपुर पारा में ईडब्ल्यूएस आवासों को बनाने का ठेका भी इसी कंपनी को दिया जा रहा है।

मगर पंचशील में कंपनी तेजी से काम करने में आनाकानी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed