{"_id":"695674b3c4663c2f50012779","slug":"panchayat-elections-rumours-abound-on-social-media-misleading-messages-spread-about-reservations-and-dates-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: सोशल मीडिया पर अफवाहों का जोर, आरक्षण और तारीखों को लेकर फैल रहे भ्रामक संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव: सोशल मीडिया पर अफवाहों का जोर, आरक्षण और तारीखों को लेकर फैल रहे भ्रामक संदेश
Thu, 01 Jan 2026 06:50 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 01 Jan 2026 06:50 PM IST
सार
UP Panchayat Elections: यूपी में पंचायत चुनाव से जुड़ी कई तरह की अफवाहें सोशल मीडिया पर फैल रही हैं। चुनाव आयोग ने इस संबंध में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
पंचायत चुनाव को लेकर तमाम फर्जी सूचनाएं सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिससे संशय पैदा हो रहा है। कभी चुनावों की तारीखों के संबंध तो कई मैसेज आरक्षण को लेकर फैलाए जा रहे हैं। ऐसी फेक संदेश वायरल करने वालों पर अब कार्रवाई होगी।
राज्य निर्वाचन आयोग ने पिछले महीने पंचायत चुनाव की मतदाता पुनरीक्षण-2025 की सूची जारी की थी। उस पर आपत्तियां मांगी थी। वर्तमान में उन आपत्तियों पर सुनवाई की जा रही है। उधर अभी तक चुनाव को लेकर आरक्षण समिति का गठन नहीं हुआ। उसके बाद ही चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जाएगा। इस बीच व्हाट्सएप, एक्स समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चुनाव को लेकर फेक सूचनाएं प्रसारित की जा रही है। इससे जनता में चुनाव को लेकर भ्रम उत्पन्न हो रहा है। आयोग के अफसर ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। जो भी सूचना जारी की जाएगी व अधिकारिक तौर पर वेबसाइट के माध्यम से ही दी जाएगी। अफवाहों पर ध्यान न दें। जो अफवाह फैलाएगा उस पर कार्रवाई भी की जाएगी।
एडिट करके वायरल कर दी सूची
चुनाव को लेकर बुधवार को एक आरक्षण सूची सोशल मीडिया पर वायरल हुई। आयोग को जानकारी हुई तो पता चला कि वह सूची 2015 की है। उसमें तारीख व सन को एडिट कर बदला गया है।