{"_id":"5e3831838ebc3e4b39636620","slug":"panchayat-election-in-districts-of-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बहराइच पंचायत उपचुनाव में 54.21 फीसदी मतदान, रायबरेली के पंचायत चुनाव में 55 फीसदी मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच पंचायत उपचुनाव में 54.21 फीसदी मतदान, रायबरेली के पंचायत चुनाव में 55 फीसदी मतदान
Mon, 03 Feb 2020 08:13 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 03 Feb 2020 08:13 PM IST
विज्ञापन
मतदान के लिए लगी लाइन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच जिले में त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव के लिए सोमवार को गहमागहमी के बीच मतदान हुआ। चार ग्राम प्रधान और एक बीडीसी सदस्य के रिक्त पद के लिए 21 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। मतदान के बाद इन सभी प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिकाओं में कैद हो गया।
विज्ञापन
सोमवार को हुए पंचायत उप चुनाव में 54.21 फीसदी मतदान हुआ है। मतदान के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रॉग रूम में मतपेटिकाओं को सुरक्षित रखवा दिया गया है। इस दौरान देर रात तक गहमागहमी का माहौल रहा।
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव के लिए सोमवार को सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ। कैसरगंज विकास खंड की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत मंझारा तौकली के ग्राम प्रधान के रिक्त पद के लिए 15 बूथ बनाए गए थे। यहां के 12460 मतदाताओं को मतदान करना था, मगर यहां करीब 6500 मतदाताओं ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
इसी तरह विकास खंड महसी के चांदपारा के मतदान केंद्र जूनियर हाईस्कूल गंगापुरवा, नवाबगंज के जमुनहा नौबस्ता के प्राथमिक विद्यालय नौबस्ता, विशेश्वरगंज के गिदितपुरवा के प्राइमरी विद्यालय में बूथ बनाए गए थे। यहां भी सुबह से ही मतदाता वोट डालने के लिए कतार में लगे रहे।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी जयचंद्र पांडेय ने बताया कि शाम पांच बजे तक चले मतदान में 54.21 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। कड़ी सुरक्षा के बीच सभी मतपेटिकाओं को स्ट्रॉग रूम में रखवा दिया गया है। इस दौरान देर रात तक गहमागहमी का माहौल रहा।