फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pallavi Patel protested in Lucknow against attack and violence on SP MP Ramjilal house

UP News: सांसद रामजीलाल के घर पर हमला और हिंसा के खिलाफ सड़क पर उतरीं पल्लवी पटेल, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Thu, 27 Mar 2025 02:16 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 27 Mar 2025 02:16 PM IST
सार

आगरा में सपा सांसद रामजीलाल के घर पर हमला और हिंसा के खिलाफ विधायक पल्लवी पटेल ने लखनऊ में प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस ने पल्लवी पटेल सहित 200 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। 

विज्ञापन
Pallavi Patel protested in Lucknow against attack and violence on SP MP Ramjilal house
सांसद रामजीलाल के घर पर हमले और हिंसा के खिलाफ विधायक पल्लवी पटेल ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में गुरुवार को विधायक डॉ पल्लवी पटेल ने कार्यकर्ताओं संग प्रदर्शन किया। वह पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं दलित सांसद रामजी लाल सुमन के आगरा स्थित घर पर किए गए हमले व हिंसा के खिलाफ सड़क पर उतरीं। उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।  

विज्ञापन


अपना दल कमेरावादी की शीर्ष नेता एवं विधायक डॉ पल्लवी पटेल ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ परिवर्तन चौक स्थित डॉ अंबेडकर प्रतिमा पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। साथ ही जुलूस निकालकर विधानसभा की ओर बढ़ने लगीं। मेट्रो स्टेशन के पास भारी संख्या में मौजूद पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को रोक लिया। तीखी नोंकझोंक के बाद बलप्रयोग करते हुए पुलिस ने डॉ पल्लवी पटेल समेत 200 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: सपा सांसद के घर के सामने हंगामे से सपाइयों में आक्रोश, लखनऊ में प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पल्लवी पटेल ने कहा कि किसी बयान का विरोध हिंसा या हमला कतई नहीं हो सकता है। सहमति और असहमति के बीच दलित सांसद रामजी लाल सुमन के घर पर हमला बोला गया। उनके घर पर की गई हिंसा और तोड़फोड़ लोकतंत्र को शर्मसार करती है। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए।

दोषियों पर रासुका लगाने की मांग

पल्लवी पटेल ने कहा कि इतिहासकारों ने एक ही विषय को अलग-अलग तरीके से लिखा है। लेकिन, इस पर सहमति और असहमति के आधार पर दलित सांसद के घर पर हमला बोलना गलत और घोर आपराधिक कृत्य है। उन्होंने दोषियों पर रासुका लगाने और करणी सेना को प्रतिबंधित करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed