फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pali Sahitya Sammelan from nine

Lucknow News: पालि साहित्य सम्मेलन नौ से

Thu, 07 Nov 2024 02:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 07 Nov 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Pali Sahitya Sammelan from nine
लखनऊ। अंतररराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान की ओर से 9 से 11 नवंबर तक तीन दिवसीय इंटरनेशनल बुद्धिष्ट काॅन्क्लेव के तहत पालि साहित्य सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश शासन और पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की ओर से इंटरनेशनल बुद्धिष्ट काॅन्क्लेव का आयोजन आलमबाग के बुद्धविहार स्थित शांति उपवन में किया जाएगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम की थीम ‘विश्व-शांति एवं सद्भाव में पालि साहित्य का योगदान’ है। इसमें बौद्ध पर्यटन, पालि भाषा-साहित्य, पुरातत्त्व, बौद्ध संस्कृति, प्राचीन इतिहास, भारतीय ज्ञान परंपरा पर विमर्श किया जाएगा। देशभर से 800 से अधिक बौद्ध भिक्षु, आचार्य, विद्वान और बौद्ध उपासक सम्मेलन में शामिल हो रहे हैं। पालि भाषा को ‘शास्त्रीय भाषा’ का दर्जा दिए जाने पर उत्तर प्रदेश ऐसा प्रथम राज्य है, जो पालि साहित्य पर इतना भव्य सम्मेलन आयोजित कर रहा है।
विज्ञापन


कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पालि चित्र प्रदर्शनी, धम्मलिपि (ब्राह्मी लिपि) शिक्षण होगा। श्रीलंका की प्रसिद्ध चित्रकार चामिनी बुद्धिका वीरसुरिया व डाॅ. ममता के बुद्ध चित्र प्रदर्शनी की शोभा बढ़ाएंगे। कार्यक्रम में शैक्षणिक एवं अनुसंधानात्मक विषयों पर शोधपत्र प्रस्तुति, पैनल डिस्कशन में पालि साहित्य के महत्व एवं प्रासंगिकता पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed