पहलगाम आतंकी हमला: ईदगाह में शोकसभा का आयोजन, धर्मगुरुओं ने घायलों की सलामती के लिए दुआ की
पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर लखनऊ की ऐशबाग ईदगाह में शोकसभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने कश्मीर की अवाम से पर्यटकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाने और अमन कायम रखने की अपील की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले से पूरा देश आक्रोशित है। मंगलवार को आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग करते हुए 26 लोगों की हत्या कर दी थी। सोशल मीडिया पर देशवासियों का आक्रोश दिख रहा है। लखनऊ की ईदगाह में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए और घायलों की सलामती के लिए दुआ की गई। इस मौके पर ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले की हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं और जो लोग मारे गए हैं उनके परिजनों से हमदर्दी का इजहार करते हैं साथ ही घायलों के जल्दी स्वस्थ होने के लिए दुआ करते हैं।
इस मौके पर उन्होंने कश्मीर की अवाम से अपील करते हुए कहा कि अमन और शांति बनाए रखें और आतंकवाद को खत्म करने में मदद करें। इसके साथ ही पर्यटकों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें। उन्होंने सरकार से भी अपील की है कि हमले के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
ये भी पढ़ें - प्रदेश के 40 जिलों में आज हीट वेव की चेतावनी, 13 जिलों में उष्ण रात्रि का अलर्ट भी जारी; इन जिलों में चलेगी लू
ये भी पढ़ें - देर रात आईपीएस अफसरों के तबादले, सीतापुर के नये एसपी बने अंकुर अग्रवाल, चार जिलों के एसपी बदले
मौलाना सैफ अब्बास ने आतंकी हमले को अफसोसनाक करार दिया है। कहा कि इसकी जितनी निंदा की जाए वो कम है। कोई भी मजहब इस तरह की हिंसा की इजाजत नहीं देता जिसमें मासूम लोगों का खून बहाया जाए। उन्होंने कहा कि बुधवार शाम को हम लोग घंटा घर से रूमी गेट तक मृतकों के परिजनों से हमदर्दी के लिए कैंडिल मार्च करेंगे। इसमें उन्होंने ज्यादा से ज्यादा लोगों के शामिल होने की अपील की है।
रेकी करने के बाद वारदात को दिया अंजाम
खुलासा हुआ है कि आतंकियों ने रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया था। बताया जा रहा है कि हमले को अंजाम देने में छह आतंकी शामिल थे। जानकारी मिली है कि हमलावरों ने एक से सात अप्रैल तक इस इलाके की रेकी की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.