फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   padmshree kalimullah khan devloped new variety of mango named doctor in malihabad

पद्मश्री कलीमुल्लाह खां ने तैयार की आम की नई प्रजाति, नाम रखा डॉक्टर, सवा किलो का एक आम

Tue, 25 May 2021 01:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
padmshree kalimullah khan devloped new variety of mango named doctor in malihabad
लखनऊ। कोरोना की दूसरी लहर में जान गंवाने वाले व संक्रमित होने वाले डॉक्टरों को पद्मश्री कलीमुल्लाह खां ने अपने अंदाज में श्रद्धांजलि दी है। इस बार उन्होंने डॉक्टरों व फ्रंटलाइन वर्कर्स के नाम पर आम की नई प्रजाति विकसित की है, जिसे ‘डॉक्टर’ नाम दिया है।
विज्ञापन

पद्मश्री कलीमुल्लाह खां कहते हैं कि इसमें सबसे बड़े आम का वजन एक किलो 38 ग्राम है। वहीं इसकी खासियत के बारे में कहते हैं कि ये आम रंग व स्वाद में बेहतरीन होगा, पर इसका पता तो इसे खाने वाला ही बता सकेगा। वह इससे पहले डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, अखिलेश यादव, सचिन तेंदुलकर समेत देश के कई प्रमुख लोगों के नाम पर आम की प्रजाति को समर्पित कर चुके हैं। कहते हैं कि इस पेड़ के आम बेचे नहीं जाएंगे। यह हमारे यहां आने वाले अतिथियों के लिए होता है। उन्होंने बताया कि जब कोरोना की दूसरी लहर चली तो जिस तरीके से हमारे डॉक्टर प्रभावित हुए, उससे बड़ा कष्ट हुआ। दिल को झकझोर देने वाली खबरें सामने आईं। ऐसे में लगा कि जो हमें बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, उनके लिए एक सलाम तो बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed