फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PAC jawan died because of heat wave in Lucknow.

भीषण गर्मी ले रही जान: मतगणना ड्यूटी पर तैनात सिपाही की हीटवेव से मौत, लोगों का घर से बाहर निकालना मुश्किल

Sat, 01 Jun 2024 05:39 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 01 Jun 2024 05:39 PM IST
सार

राजधानी लखनऊ के रमाबाई आंबेडकर मैदान में चुनावी ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही की हीटवेव के कारण मौत हो गई। शहर में तापमान रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ गया है। लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

विज्ञापन
PAC jawan died because of heat wave in Lucknow.
गर्मी से सिपाही की गई जान। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी लखनऊ में गर्मी भीषण कहर ढा रही है। तापमान 40 डिग्री सेल्शियस से भी ज्यादा है। ऐसे में लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।

विज्ञापन


शनिवार को लखनऊ के रमाबाई आंबेडकर मैदान में मतगणना के लिए तैनात एक पीएसी के जवान की हीटवेव के कारण मौत हो गई। जवान आदर्श प्रजापति की हालत बिगड़ी तो उसे सिविल अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से अस्पताल में मौजूद सिपाही नाराज हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भीषण गर्मी का प्रकोप: दोपहर में बंद कर दिया जाता है राम मंदिर का निर्माण कार्य, दूसरे तल पर चल रहा काम
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बीमार कर रही गर्मी... रोजाना 100 से ज्यादा मरीज हो रहे भर्ती, 80 फीसदी सरकारी में हो रहे भर्ती


इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा शुक्रवार
इसके पहले शुक्रवार को मई के आखिरी दिन राजधानी के अधिकतम तापमान ने एक और रिकॉर्ड बनाया। 45.8 डिग्री पारे के साथ शुक्रवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन बन गया। बृहस्पतिवार को पारा 45.1 डिग्री था। हालांकि, रात का पारा 32.4 से घटकर 29.3 डिग्री रहा।


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, शनिवार से कुछ राहत के आसार हैं। बूंदाबांदी, हवा और बादलों से पारा कम हो सकता है।

इस बार सामान्य से अधिक झमाझम के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक, इस बार सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है। हालांकि, मानसून आने से पहले तेज गर्मी की मार झेलनी पड़ सकती है। वर्ष 2023 में लखनऊ में 639 मिमी बारिश हुई थी, जो सामान्य से छह फीसदी अधिक रही।

रोजाना 100 से ज्यादा मरीज हो रहे भर्ती
बिजली संकट के बीच भीषण गर्मी बीमार कर रही है। राजधानी में रोजाना गर्मी की चपेट में आए सौ से ज्यादा मरीज अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं। इनमें से 80 फीसदी सरकारी और बाकी निजी अस्पतालों में एडमिट हो रहे हैं। बलरामपुर अस्पताल के निदेशक डॉ. पवन कुमार अरुण ने बताया कि शुक्रवार की ओपीडी में बुखार के 113 और दस्त के 47 मरीज आए। दस्त के 18 मरीजों को भर्ती करना पड़ा। सिविल की ओपीडी में बुखार के 80 और दस्त के 20 मरीज आए। बुखार व डायरिया की शिकायत वाले 25 मरीज इमरजेंसी में भर्ती हुए। सीएमएस डॉ. राजेश श्रीवास्तव के मुताबिक, इमरजेंसी में रोजाना 25-30 नए मरीज भर्ती हो रहे हैं। 

लोकबंधु अस्पताल के निदेशक डॉ. सुरेश कौशल ने बताया कि ओपीडी में 70-80 मरीज बुखार-डायरिया के आ रहे हैं। इमरजेंसी में 15-20 मरीज भर्ती हो रहे हैं। ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि ओपीडी में 50-60 नए मरीज आ रहे हैं। इमरजेंसी में रोजाना आठ से दस मरीज भर्ती हो रहे हैं। निजी अस्पतालों अनुमान के मुताबिक, रोजाना 30-50 नए मरीज भर्ती हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed