{"_id":"5ceb9f7abdec22077d5bf699","slug":"pac-jawan-committed-suicide-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएसी जवान ने पत्नी को व्हॉट्सएप कॉल कर उठाया ये कदम, पत्नी के उड़े होश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पीएसी जवान ने पत्नी को व्हॉट्सएप कॉल कर उठाया ये कदम, पत्नी के उड़े होश
Mon, 27 May 2019 04:11 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 27 May 2019 04:11 PM IST
विज्ञापन
राजेश (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में पीजीआई थानाक्षेत्र के वृंदावन कॉलोनी के सेक्टर-7 निवासी राजेश पांडेय (35) ने रविवार शाम को फांसी लगा ली। वह पीएसी 32वीं वाहिनी में बतौर आरक्षी तैनात थे। खुदकुशी से पहले राजेश ने पत्नी को व्हॉट्सएप कॉल कर कहा था कि मैं फांसी लगाने जा रहा हूं।
विज्ञापन
पत्नी के सवाल पर कॉल डिस्कनेक्ट कर दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवाया है। पुलिस को कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रभारी निरीक्षक पीजीआई अशोक कुमार सरोज के मुताबिक, मूलरूप से प्रतापगढ़ निवासी राजेश पांडेय पीएसी 32वीं वाहिनी में बतौर आरक्षी तैनात हैं।
विज्ञापन
वह वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-7 में रहते हैं। वर्तमान में पत्नी कुसुम दोनों बच्चों को लेकर मायके गई हुई हैं। रविवार शाम करीब छह बजे वह घर पहुंचे और पत्नी को व्हॉट्सएप कॉल की। बातचीत के दौरान राजेश ने पत्नी से कहा कि मैं फांसी लगाने जा रहा हूं।
विज्ञापन
पत्नी ने ऐसा करने से मना किया, लेकिन राजेश ने कॉल डिस्कनेक्ट की और फांसी लगा ली। इसके बाद घबराई कुसुम ने कैंट के निलमथा निवासी राजेश के रिश्तेदार जितेंद्र मिश्रा को कॉल की। जितेंद्र वृंदावन कॉलोनी पहुंचे तो देखा कि राजेश ने दुपट्टे के सहारे पंखे के कुंडे से फांसी लगा ली थी।