फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Oxygen Hospital doctor asked for time to record statement

Lucknow News: ऑक्सीजन हॉस्पिटल के डॉक्टर ने बयान दर्ज कराने के लिए मांगा समय

Mon, 04 Aug 2025 01:55 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Oxygen Hospital doctor asked for time to record statement
लखनऊ। ठाकुरगंज स्थित ऑक्सीजन अस्पताल में बच्चे की मौत मामले की जांच आगे नहीं बढ़ सकी है। एडी ऑफिस ने संचालक को दस्तावेज संग तलब किया था। अस्पताल के प्रतिनिधि ने एडी ऑफिस पहुंचकर प्रार्थनापत्र देकर डॉक्टर के बीमार होने का हवाला दिया है और डॉक्टर के एक हफ्ते बाद आने की बात कही है।
विज्ञापन

ठाकुरगंज की दूध मंडी स्थित जंगली पीर बाबा की मजार के पास रहने वाली सोमैया के बेटे जियान (3) को बुखार व शरीर में दर्द होने पर परिजनों ने ऑक्सीजन अस्पताल में भर्ती कराया था। मृतक के मामा मोहम्मद रफी ने बताया कि डॉक्टर ने वहां 50 हजार रुपये का इंजेक्शन लगाया, जिससे बच्चे की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। शिकायत पर एडी डॉ. जीपी गुप्ता ने अस्पताल संचालक को फाइल समेत डॉक्टरों को बयान दर्ज कराने के लिए मंगलवार को ही ऑफिस बुलाया था। अब अस्पताल के एक प्रतिनिधि ने एडी ऑफिस पहुंचकर डॉक्टर के बीमार होने का प्रार्थनापत्र दिया है और एक हफ्ते की मोहलत मांगी है। एडी डॉ. जीपी गुप्ता के मुताबिक, डॉक्टर के बयान के आधार पर जांच आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed