{"_id":"6086a6e9eee88c61ea6b0fc0","slug":"oxygen-express-arrives-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: चार टैंकर लेकर लखनऊ पहुंची ऑक्सीजन एक्सप्रेस, रात 2 बजे तक तीसरी ट्रेन भी आएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत: चार टैंकर लेकर लखनऊ पहुंची ऑक्सीजन एक्सप्रेस, रात 2 बजे तक तीसरी ट्रेन भी आएगी
Mon, 26 Apr 2021 05:11 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 26 Apr 2021 05:11 PM IST
सार
बोकारो से तीसरी ट्रेन ऑक्सीजन लेकर रवाना हो चुकी है जो कि रात करीब दो बजे तक पहुंचेगी। उम्मीद है इससे लोगों को काफी हद तक राहत मिलेगी।
विज्ञापन
ऑक्सीजन टैंकर लेकर पहुंची ट्रेन।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
भयंकर ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे लखनऊ व प्रदेश को उस समय राहत मिली जब ऑक्सीजन एक्सप्रेस ऑक्सीजन की दूसरी खेप लेकर लखनऊ पहुंची। चारों टैंकर में कुल मिलाकर 60 हजार लीटर लिक्विड ऑक्सीजन है।
विज्ञापन
इसके अलावा बोकारो से तीसरी ट्रेन ऑक्सीजन लेकर रवाना हो चुकी है जो कि रात करीब दो बजे तक पहुंचेगी। उम्मीद है इससे लोगों को काफी हद तक राहत मिलेगी।
बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर पूरे प्रदेश पर कहर बनकर टूटी है। लोगों को अस्पतालों में बेड व ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही है। प्रदेश में मौतों का आंकड़ा बढ़ रहा है। चिकित्सा व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।
विज्ञापन