{"_id":"63939fb9a6d86a0b086b5f49","slug":"owner-of-biryani-restaurent-is-arrested-lucknow-news-lko6610982136","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बेस्ट बिरयानी सेंटर का मालिक गिरफ्तार, रेगुलेटर से जुगाड़ के जरिये तीन से चार भट्ठी जलाई जा रही थीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बेस्ट बिरयानी सेंटर का मालिक गिरफ्तार, रेगुलेटर से जुगाड़ के जरिये तीन से चार भट्ठी जलाई जा रही थीं
विज्ञापन
बिरयानी सेंटर का मालिक आरोपी अनीस आया गिरफ्त में।
- फोटो : ??? ?????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चारबाग स्थित बेस्ट बिरयानी सेंटर में हुए अग्निकांड में हुसैनगंज पुलिस ने आरोपी मालिक अनीस अहमद को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस व अग्निशमन विभाग की पड़ताल में सामने आया कि अस्थायी रेगुलेटर से जुगाड़ के जरिये तीन से चार भट्ठी जलाई जा रही थीं।
इसके चलते ही गैस रिसाव से बृहस्पतिवार को हादसा हुआ और नासिक निवासी व निजी कंपनी में गार्ड प्रकाश सुधाकर दात्रे की मौत हो गई थी, जबकि अनीस शेख झुलस गया था।
एडीसीपी मध्य राजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक, अनीस मूलरूप से रामपुर के नगलिया आकिल का रहने वाला है।
उसने कैसरबाग के तालाब गगनी शुक्ला माडल हाउस में ठिकाना बना रखा है। शुक्रवार को पुलिस व अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने बिरयानी सेंटर का निरीक्षण किया। खामियां मिलने पर अनीस को गिरफ्तार कर लिया।
एडीसीपी के मुताबिक, प्रकाश व उसके दोस्त बादशाह के परिजनों को सूचना दी गई थी। उनके साथ होटल में रुके पांचों दोस्त ही बादशाह की एक-एक कर तीमारदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
प्रकाश के दोस्त उत्तम ने बिरयानी सेंटर के मालिक पर लापरवाही का केस दर्ज कराया। पुलिस अभी परिजनों का इंतजार कर रही है। शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।