{"_id":"64a022a4b8cf6f093f04ed14","slug":"owner-killing-in-bahraich-district-in-up-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रेमिका से मिलने गया प्रेमी रंगेहाथ पकड़ा गया, कुछ देर बाद मिला शव, प्रेमिका बोली अब्बू ने...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रेमिका से मिलने गया प्रेमी रंगेहाथ पकड़ा गया, कुछ देर बाद मिला शव, प्रेमिका बोली अब्बू ने...
Sat, 01 Jul 2023 06:27 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला संवाद, बहराइच
अमर उजाला संवाद, बहराइच
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 01 Jul 2023 06:27 PM IST
सार
यूपी के बहराइच जिले में एक युवक प्रेमिका के घर गया। परिजनों ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। कुछ देर बाद ही फंदे पर उसका शव लटका हुआ मिला।
विज्ञापन
फांसी लगाई
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहराइच जिले के कोतवाली देहात निवासी एक युवक का प्रेम प्रसंग उसी के गांव की एक युवती के साथ चल रहा था। शुक्रवार की रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को उसके परिजनों ने रंगे हाथ दबोच लिया। कुछ देर बाद प्रेमिका के घर पर ही प्रेमी का शव दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला। प्रेमी के घर वालों ने प्रेमिका के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
कोतवाली देहात के ग्राम पंचायत हेमरिया निवासी इकबाल खां(22) का उसी के गांव निवासी एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनो अक्सर चुप-चुप कर मिला करते थे। शुक्रवार की रात प्रेमी ने प्रेमिका से मुलाकात की लेकिन इस दौरान प्रेमिका के पिता को भनक लग गई और वह भी वहां पहुंच गया। आरोप है कि प्रेमिका के पिता ने इकबाल की पिटाई की और उसे अपने घर पकड़ लगाया। कुछ देर बाद इकबाल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में प्रेमिका के ही घर में दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला। कोतवाली शमशेर बहादुर सिंह, सीओ राजीव सिसौदिया के साथ मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से नीचे उतरवाया।
विज्ञापन
इकबाल के परिजन भी पहुंचे थे प्रेमिका के घर
मृतक इकबाल के बड़े भाई सलीम व उसके मामा के बेटे हसीब खान ने बताया कि गांव में सर्कस चल रहा था। जिसे देखकर सभी लोग घर आ गए थे, लेकिन इकबाल नहीं आया था। 12 बजे के बाद जब उसे फोन किया गया तो फोन प्रेमिका के घर की महिला ने उठाया। सभी लोग उसके घर पहुंचे तो इकबाल हाथ-पैर बंधा बैठा मिला। वहीं प्रेमिका के पिता ने निकाह की शर्त रखी। सभी ने उसके हाथ-पैर जोड़ कर मिन्नतें की और छोड़ने को कहा। आरोप है, प्रेमिका का पिता नहीं माना और उसने सुबह निकाह होने के बाद छोड़ने की बात कही और उन सभी को वापस कर दिया।
विज्ञापन
परिजनों के घर आने के कुछ देर बाद मिली मौत की सूचना
मृतक के भाई सलीम व हसीब ने बताया कि पिता के न मानने पर सभी लोग घर वापस आ गए और सुबह होने का इंतजार कर रहे थे ताकि पुलिस की मदद ली जा सके। आरोप है, कि घंटों मिन्नतें करने के बाद वह लोग सुबह लगभग तीन बजे अपने घर वापस आए थे। कुछ देर बाद उनके घर का एक लड़का आया और बोला की इकबाल की मौत हो गई।
प्रेमिका बोली, हां अब्बू ने पीटा था
प्रकरण को लेकर जब प्रेमिका से बात की गई तो उसने बताया कि उसके अब्बू ने दोनों को पकड़ लिया था इकबाल की पिटाई की। इकबाल की मौत को लेकर जब सवाल किया गया तो उसने बताया कि उसे नहीं पता इकबाल को किसने मारा।
कोतवाल देहात शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मौके पर जांच की गई है। इकबाल के परिजनों ने तहरीर दी है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।