{"_id":"613b45b0305e967d663eb021","slug":"owaisi-sent-invitation-to-mukhtar-said-come-fight-elections-from-our-party-comment-on-mayawati","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवैसी की पार्टी ने दिया मुख्तार को न्यौता : कहा - वोट भी दिलाएंगे, विधायक भी बनवाएंगे, करोड़ों देकर बसपा से टिकट न खरीदें मुसलमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवैसी की पार्टी ने दिया मुख्तार को न्यौता : कहा - वोट भी दिलाएंगे, विधायक भी बनवाएंगे, करोड़ों देकर बसपा से टिकट न खरीदें मुसलमान
Fri, 10 Sep 2021 08:34 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 10 Sep 2021 08:34 PM IST
सार
आसीम वकार ने कहा कि आज मायावती कह रहीं हैं कि मुख्तार अंसारी अपराधी है। इसलिए टिकट काट दिया। जब तक अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी ने उन्हें लाभ दिया, उन्हें टिकट दिया गया।
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने जेल में बंद माफिया विधायक मुख्तार अंसारी को संगठन में शामिल होने का न्यौता दिया है। पार्टी केराष्ट्रीय प्रवक्ता सैय्यद आसिम वकार ने कहा कि बसपा ‘यूज एंड थ्रो’ की राजनीति करती है। मुसलमान करोड़ों रुपये देकर उससे टिकट न खरीदें, क्योंकि उनकी कम्युनिटी का वोट उन्हें ट्रांसफर नहीं होता है। वकार ने कहा, हम मुसलमानों को वोट भी दिलाएंगे और विधायक भी बनवाएंगे।
विज्ञापन
वकार ने कहा कि क्या पिछले चुनाव तक बाहुबली मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद अपराधी नहीं थे? जो अब पार्टियां इनसे किनारा कर रही हैं। वकार ने मुख्तार अंसारी को टिकट का ऑफर देते हुए मुस्लिम नेताओं से अपील करते हुए कहा, ‘यह (राजनीतिक पार्टियां) आपको जीतने नहीं देंगे। आपसे पैसे भी लेंगे और चुनाव भी हराएंगे। इनकी कम्युनिटी का वोट आपको ट्रांसफर नहीं होता है। ये पैसे भी लेते हैं और आपके वोट भी लेते हैं।’
विज्ञापन
एआईएमआईएम प्रवक्ता ने कहा कि हमारी पार्टी में आएं। हम आपको टिकट भी देंगे और वोट भी दिलाएंगे। विधायक भी बनाएंगे। यह फासिस्ट ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देने का सही वक्त है। इन पार्टियों के चक्कर में पड़े तो ये मक्खी की तरह इस्तेमाल करके छोड़ देंगी। जिन मुसलमानों को टिकट चाहिए, हमारे पास आइए। उनके लिए हमारे दरवाजे खुले हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती ने शुक्रवार को ही मुख्तार अंसारी का टिकट काटने की घोषणा की है।
विज्ञापन