{"_id":"5f4c6f93877ceb56b7077e73","slug":"over-speeding-car-and-truck-meets-accident-on-raebareilly-lucknow-nh-hospital-owner-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार, श्रीबालाजी अस्पताल के संचालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार, श्रीबालाजी अस्पताल के संचालक की मौत
Mon, 31 Aug 2020 09:03 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 31 Aug 2020 09:03 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में प्रशांत की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली- लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार रात तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार ट्रक के पिछले हिस्से में फंस गई और हादसे में कार चला रहे बछरावां के महाराजगंज रोड स्थित श्री बालाजी अस्पताल के संचालक प्रशांत कुमार (28) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से गाड़ी को ट्रक से बाहर निकालकर प्रशांत को गाड़ी से बाहर निकाला। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।
श्रीबालाजी अस्पताल के नाम से नर्सिंग होम चलाने वाले प्रशांत कुमार देर रात कार से अपने गांव जोहवा शर्की थाना हरचंदपुर जा रहे थे, तभी लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत खैरहनी गांव के निकट आगे जा रहे ट्रक में उनकी कार घुस गई और ट्रक चालक लगभग 500 मीटर तक घसीटते चला गया।
विज्ञापन
सड़क पर चल रहे अन्य वाहनों ने ट्रक को रोका। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से कार बाहर निकाल कर गंभीर रूप से घायल प्रशांत को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। दुर्घटना में प्रशांत की मौत की खबर जैसे ही घर पहुंची पत्नी मालती (27) व चार वर्षीय बेटे के होश उड़ गए।
कोतवाल राकेश सिंह ने बताया है कि सूचना पर तत्काल पुलिस को भेजकर प्रशांत को कार से बाहर निकाल कर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।