फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Over 50 Bighas of Atiq Ahmed Benami Land Unearthed in Lucknow Preparations Underway for Seizure

UP News: राजधानी में अतीक अहमद की 50 बीघे से अधिक बेनामी जमीन का खुलासा, जब्त करने की हो रही तैयारी

Mon, 20 Apr 2026 08:18 AM IST
Bhupendra Singh प्रवेंद्र गुप्ता, अमर उजाला, लखनऊ
प्रवेंद्र गुप्ता, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Mon, 20 Apr 2026 08:18 AM IST
सार

राजधानी में अतीक अहमद की 50 बीघे से अधिक बेनामी जमीन का खुलासा हुआ है। वेलनेस सिटी आवासीय योजना से जुड़ी गोपनीय जांच में एलडीए को इसकी जानकारी मिली है। अब 20 से ज्यादा अन्य प्रभावशाली लोगों की बेनामी जमीन जब्त करने की तैयारी हो रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Over 50 Bighas of Atiq Ahmed Benami Land Unearthed in Lucknow Preparations Underway for Seizure
बेनामी संपत्ति। (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में सुल्तानपुर रोड पर एलडीए की वेलनेस सिटी आवासीय योजना के अंदर और आसपास दिवंगत माफिया अतीक अहमद की 50 बीघा से अधिक जमीन है। एलडीए की गोपनीय जांच में यह सामने आया है। इस जमीन को जब्त करने की तैयारी चल रही है। इसके अलावा करीब 20 से 25 अन्य प्रभावशाली लोग भी हैं, जिनकी करीब 200 बीघा बेनामी जमीन यहां है। इन सभी जमीन पर एलडीए की नजर है।

विज्ञापन


एलडीए की वेलनेस सिटी योजना करीब 1198 एकड़ में लैंडपूलिंग के तहत विकसित की जा रही है। एलडीए को 10 महीने में यहां पर आवश्यकता की एक चौथाई जमीन ही मिल पाई है। इससे योजना को गति नहीं मिल पा रही। दूसरी ओर आईटी सिटी योजना में लोग खुद लैंडपूलिंग में शामिल होने के लिए सिफारिश लगा रहे हैं। 

विज्ञापन

एलडीए ने वेलनेस सिटी में जमीन न मिलने के कारणों की गहराई से जांच कराई तो सामने आया कि योजना में बड़े-बड़े लोगों और माफियाओं की काफी बेनामी जमीन है। 50 बीघा से अधिक जमीन अकेले दिवंगत माफिया अतीक अहमद की है। अब पड़ताल की जा रही है कि जो जमीन है उसमें कितने खसरा नंबर शामिल हैं और मौजूदा समय में खतौनी में वह किनके नाम दर्ज है। जिनके नाम दर्ज हैं वह खरीदार हैं या डमी खरीदार बनाए गए हैं।

रियल एस्टेट कंपनियों ने पहले ही खरीद ली जमीन

जिन आठ गांवों में वेलनेस सिटी योजना बसनी है, वहां दर्जन भर रियल एस्टेट कंपनियां पहले ही काॅलोनी बसाने के लिए जमीन खरीद चुकी हैं। कंपनियों ने आवासीय योजना के लिए एलडीए से लेआउट भी पास करा लिया है। इनमें एक रियल एस्टेट कंपनी जौनपुर के चर्चित पूर्व सांसद की है जो कागजों पर उनके रिश्तेदार की बताई जा रही है। सूत्रों का कहना है कि यही कारण हैं एलडीए को वेलनेस सिटी योजना में जमीन जुटाने में परेशानी हो रही है।

विज्ञापन

योजना का लोकेशन है बेहद खास

सूत्रों के अनुसार, वेलनेस सिटी योजना गोमती नगर विस्तार योजना से सटी है। एक तरह से यह शहर के अंदर है। यहां प्लॉट लेने वाला तुरंत रह भी सकता है। आईटी सिटी में ऐसा नहीं। इसे आबाद होने में कम से कम पांच वर्ष लगेंगे। आईटी सिटी की तुलना में वेलनेस में जमीन भी काफी महंगी रहेगी। एलडीए ने आईटी सिटी में करीब चार हजार रुपये वर्ग फीट का रेट प्रस्तावित किया गया जबकि वेलनेस में यह पांच हजार रुपये से अधिक रहने की उम्मीद है।

योजना में शामिल गांव

इस योजना में बक्कास, मलूकपुर ढकवा, चौरहिया, चौरासी, दुलारमऊ, नूरपुर बेहटा तथा मस्तेमऊ गांव शामिल हैं।

एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि कुछ बेनामी जमीनों के बारे में पता चला है। उसकी जांच के लिए जिला प्रशासन को पत्र भी लिखा गया है। जांच के बाद साफ हो जाएगा कितनी जमीन किसकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed