फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Over 10 thousand vehicles received fitness certificates without even visiting testing center in UP

यूपी में फिटनेस घोटाला: बिना सेंटर पहुंचे ही 10 हजार से अधिक वाहनों को मिल गया सर्टिफिकेट, ATS का खेल बेनकाब

Sun, 26 Jul 2026 07:57 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sun, 26 Jul 2026 07:57 AM IST
सार

यूपी में बिना एटीएस सेंटर पहुंचे ही 10 हजार से अधिक वाहनों को फिटनेस सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया। बिजनौर एटीएस का पंजीकरण प्रमाणपत्र निरस्त कर दिया गया है। लेकिन, वाहनों पर अब तक कार्रवाई नहीं की गई है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Over 10 thousand vehicles received fitness certificates without even visiting testing center in UP
Vehicle Fitness Certificate (Demo Image) - फोटो : Freepik

विस्तार

राजधानी लखनऊ में बिजनौर स्थित ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) से 10056 वाहनों को फर्जी फिटनेस जारी की गई। वाहनों के आए बिना ही फिटनेस जारी कर देने पर परिवहन आयुक्त ने एटीएस का पंजीकरण निरस्त कर दिया। लेकिन, फर्जी फिटनेस पर दौड़ रहे दस हजार से अधिक वाहन सड़कों पर खुलेआम हादसों को न्योता दे रहे हैं।

विज्ञापन


मामला बिजनौर के मेसर्स एफएस ट्रेडर्स का है, जो निजी फिटनेस सेंटर एटीएस का संचालन करती थी। आरोप है कि इस वर्ष जनवरी से लेकर मार्च तक तीन महीनों में 10056 गाड़ियों की फिटनेस सेंटर आए बिना ही कर दी गई। मामला तब उजागर हुआ, जब लखनऊ की दो गाड़ियों की फिटनेस सेंटर गए बिना ही हो गई। 
विज्ञापन


शिकायत मिलने पर बरेली परिक्षेत्र के उपपरिवहन आयुक्त की अध्यक्षता में जांच समिति बनाई गई, जिसने 23 अप्रैल को एटीएस में कई गंभीर कमियां पाईं और उसे अपनी रिपोर्ट में दर्ज किया। इसके बाद संचालक महफूज अहमद से कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया। परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन ने एटीएस का प्रमाणपत्र निरस्त कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन एटीएस हो चुके हैं बंद

प्रदेश में बिजनौर सहित तीन एटीएस बंद हो चुके हैं। इससे पूर्व झांसी के एटीएस पर कार्रवाई करते हुए 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी। वहीं फिरोजाबाद में भी एटीएस बंद किया जा चुका है। जबकि राजस्थान में एटीएस भ्रष्टाचार के गढ़ बन गए थे जिसके चलते तमाम सेंटरों को बंद करना पड़ा। यूपी में लखनऊ समेत 27 जिलों में अब तक 34 एटीएस स्थापित हो गए हैं। लखनऊ में दो एटीएस बीकेटी में चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed