फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Outsourced personnel engaged in election duties in UP to receive enhanced honorarium starting April 1

UP: चुनाव के कामों में लगे आउटसोर्सिंग कर्मियों को एक अप्रैल से मिलेगा बढ़ा मानदेय, सीईओ ने जारी किया आदेश

Thu, 19 Mar 2026 10:02 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Thu, 19 Mar 2026 10:02 PM IST
सार

यूपी में चुनाव के कामों में लगे आउटसोर्सिंग कर्मियों को एक अप्रैल से बढ़ा हुआ मानदेय मिलेगा। इसके लिए सीईओ ने आदेश जारी कर दिया है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Outsourced personnel engaged in election duties in UP to receive enhanced honorarium starting April 1
यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में आउटसोर्सिंग कर्मियों को एक अप्रैल से बढ़ा हुआ मानदेय दिया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय की ओर से तैनात किए गए कर्मियों के मानदेय में बढ़ोत्तरी करने का निर्णय ले लिया गया है। बताते हैं कि अन्य विभागों में भी मानदेय बढ़ाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

विज्ञापन


सीईओ कार्यालय की ओर से विधानसभा क्षेत्रों में तैनात दो-दो कंप्यूटर ऑपरेटरों, जिला मुख्यालयों में तैनात प्रोग्रामरों व चपरासियों के मानदेय में बढ़ोत्तरी किए जाने का निर्णय लिया गया है। अभी तक कंप्यूटर ऑपरेटरों को 15600 रुपये मासिक मानदेय दिया जाता है। अब ईपीएफ सहित इन्हें 23000 रुपये मासिक मानदेय मिलेगा। 

विज्ञापन

ये होगा नया मानदेय

ऐसे ही प्रोग्रामरों को अलग-अलग कैटेगरी के अनुसार 25000 रुपये से 26000 रुपये मानदेय दिया जाता है। अब इन्हें 29000 रुपये मासिक मानेदय मिलेगा। ऐसे ही चपरासियों को 12900 रुपये मासिक मानदेय दिया जाता है। अब एक अप्रैल से लागू होने वाली व्यवस्था के तहत इन्हें 18000 रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा। मई में जो मानदेय आएगा, वो इन्हें नई दरों के अनुसार बढ़ाकर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed