फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   outsiders entered in marriage party , after oppose beat women and children

बरात में जबरन घुसे अराजकतत्व, डांस करने से मना करने पर जमकर पीटा, महिलाओं और बच्चों तक को बेल्ट से पीटा

Tue, 23 Nov 2021 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
outsiders entered in marriage party , after oppose beat women and children
लखनऊ। सआदतगंज के तकिया रज्जबगंज इलाके में रविवार देर रात को एक बरात जा रही थी। परिवारीजन व रिश्तेदार डांस कर रहे थे। इसी बीच बरात में कुछ अराजक तत्व घुसकर डांस करने लगे। बरातियों ने विरोध किया तो अराजकतत्वों ने हमला बोल दिया। महिलाओं व बच्चों को लात-घूसों व बेल्ट से मारने लगे। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो आरोपी भाग गए। पुलिस अराजकतत्वों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सआदतगंज बृजेश कुमार यादव के मुताबिक, दुबग्गा निवासी शकावत के बेटे की शादी कैंपवेल रोड स्थित अमान लॉन से थी। रविवार रात को लॉन से कुछ दूरी पर स्थित रज्जबगंज से बराज उठी। बराती डांस करते हुए गली से निकल रहे थे। साथ में महिलाएं व बच्चे भी डांस कर रहे थे। इसी बीच कुछ अराजकतत्व बरातियों के बीच में घुस गए और डांस करने लगे। परिचित न होने पर शकावत के घर वालों ने विरोध किया। इस पर वह हमलावर हो गए। अराजकतत्वों ने बरातियों पर हमला बोल दिया। उन्हें लात-घूसों और बेल्टों से पीटने लगे। बीच-बचाव करने महिलाएं दौड़ीं तो हमलावरों ने उन्हें और बच्चों तक को जमकर पीट दिया। इस दौरान कई लोग चोटिल हो गए।
विज्ञापन

लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस पहुंची तो हमलवार भाग गए। कई घायलों को अस्पताल ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया गया। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, वारदात स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों व बरात के वीडियोग्राफर से हमलावरों की फुटेज बरामद की गई हैं। उसके आधार पर उन्हें चिह्नित कर लिया गया है। तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed