फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   outer ring road will be ready till november

Lucknow News : नवंबर तक पूरा हो जाएगा 104 किमी लंबा आउटर रिंगरोड

Sun, 29 Jan 2023 11:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Sun, 29 Jan 2023 11:05 AM IST
सार

6000 करोड़ रुपये से बन रही आठ लेन की इस सड़क को अब तेजी से पूरा कर लिया जाएगा। एनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि सीतापुर हाईवे से गोमती नदी तक अधिकांश भाग बनकर तैयार है।

विज्ञापन
outer ring road will be ready till november
आउटर रिंगरोड - फोटो : amar ujala

विस्तार

शहर से गुजरने वाले पांच राजमार्गों को जोड़ने के लिए बन रही 104 किमी लंबी आउटर रिंग रोड का काम नवंबर तक नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) पूरा कर लेगा। इसके लिए ठेकेदार के काम छोड़ दिए जाने की वजह से लेट हुए 31 किमी लंबे पैकेज-2 (मोहान रोड से सीतापुर हाईवे तक) के निर्माण को तेज किया गया है।

विज्ञापन


रक्षामंत्री के ओएसडी केपी सिंह, सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी, जनसंपर्क अधिकारी डॉ. राघवेंद्र शुक्ला ने पिछले दिनों आउटर रिंगरोड का निरीक्षण किया था। एनएचएआई के प्रभारी लखनऊ व क्षेत्रीय अधिकारी एमसी द्विवेदी ने उनको बताया है कि 6000 करोड़ रुपये से बन रही आठ लेन की इस सड़क को अब तेजी से पूरा कर लिया जाएगा। एनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि सीतापुर हाईवे से गोमती नदी तक अधिकांश भाग बनकर तैयार है। गोमती नदी के ऊपर पुल की भी स्लैब पड़ चुकी है। आगे भी दो नालों और हरदोई हाईवे पर ओवरब्रिजों पर गर्डर आदि चढ़ाये जा चुके हैं। पैकेज-2 का 60 फीसदी भाग बन चुका है।
विज्ञापन


इस तरह से बन रहा आउटर रिंगरोड
फैजाबाद रोड से कुर्सी रोड, 15 किमी- 100 फीसदी, ट्रैफिक चालू
सुल्तानपुर रोड से अयोध्या रोड, 12 किमी- 100 फीसदी, ट्रैफिक चालू
कुर्सी रोड से सीतापुर रोड, 15 किमी - 90 फीसदी, आरओबी का काम अधूरा
सीतापुर रोड से मोहान रोड, 31 किमी - 60 फीसदी, सड़क व फ्लाईओवर दोनों अधूरे
मोहान रोड से सुल्तानपुर हाईवे, 32 किमी - 82 फीसदी, फ्लाईओवर के काम बाकी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed