फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ott platform is benificial for artists

ओटीटी ने गुमनाम कलाकारों को दिया नया जीवन : रवि किशन

Sat, 04 Apr 2026 09:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 09:27 PM IST
विज्ञापन
ott platform is benificial for artists
अमर उजाला से बातचीत करते अभिनेता और सांसद रवि किशन। अमर उजाला
अभिषेक सहज
विज्ञापन

लखनऊ। भोजपुरी फिल्माें के स्टार, अभिनेता और सांसद रवि किशन ने कहा कि ओटीटी प्लेटफॉर्म ने उन गुमनाम कलाकारों को नया जीवन दिया है जो प्रतिभा के धनी होने के बावजूद फिल्मों में काम न मिलने की वजह से किनारे हो गए थे। उन्होंने कहा कि युवाओं को भी उनकी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए ओटीटी प्लेटफाॅर्म काफी अहम भूमिका निभा रहा है। वे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ रहे शो के प्रमोशन के लिए अभिनेता अनंत जोशी के साथ शनिवार को लखनऊ में थे।

गोमतीनगर के एक होटल में रवि किशन ने अमर उजाला के साथ खास बातचीत में कहा कि उत्तर प्रदेश में फिल्मों की शूटिंग के लिए माहौल बहुत ही सकारात्मक है। कला को सम्मान और कलाकारों को काम मिल रहा है। उन्होंने कहा कि नए कलाकारों से मैं सिर्फ इतना ही कहना चाहूंगा कि वे पूरे मनोयोग से काम करें, संघर्ष से न घबराएं, एक दिन उनके भाग्य का सूर्योदय जरूर होगा। धुरंधर फिल्म को लेकर रवि किशन ने कहा कि जो लोग भी इसे प्रोपेगंडा बता रहे हैं, वे गलत हैं क्योंकि यह सच को आईना दिखाती फिल्म है। मेरा मानना है कि अगर इतिहास में कुछ भी गलत पढ़ाया जाता रहा है तो उसे सुधारना भी जरूरी है। फिल्म इंडस्ट्री को धुरंधर ने नई रोशनी दिखाई है। इतनी बड़ी तादाद में दर्शकों को सिनेमाहालों तक खींचने में यह फिल्म कामयाब रही है। ओटीटी पर आ रही ‘मामला लीगल है सीज़न 2’ के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचे रवि किशन ने कहा कि यह शो सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। अनंत जोशी ने कहा कि यह एक ऐसा शो है जो आप पूरे परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं।
विज्ञापन


राजनीति में मेरा कोई सपना नहीं, केवल समाजसेवा ही उद्देश्य

रवि किशन ने कहा कि राजनीति में आने के पीछे मेरा कोई सपना नहीं है बल्कि मैं सिर्फ समाजसेवा के लिए यहां आया हूं। उन्होंने यह भी कहा कि योगी जी और मोदी जी की वजह से जनता आपको एक बार जिता सकती है लेकिन दोबारा तो आपका काम ही आपकी जीत का आधार बनेगा। उन्होंने कहा कि सांसद बनने के बाद जब मैं पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिला तो उन्होंने मुझसे कहा कि तुमने संसद भवन की लाइब्रेरी देखी है। मैंने कहा, नहीं तो उन्होंने कहा कि पहले वहां जाओ और पढ़ाई करो। इसके बाद मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला जिसकी वजह से मुझे बेस्ट सांसद का अवॉर्ड मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed