{"_id":"6a6d0fdddf5ab1a82709fda3","slug":"other-airlines-will-also-launch-direct-flight-services-between-lucknow-and-noida-lucknow-news-c-13-lko1070-1854566-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लखनऊ-नोएडा के लिए अन्य एयरलाइनें भी शुरू करेंगी सीधी विमान सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लखनऊ-नोएडा के लिए अन्य एयरलाइनें भी शुरू करेंगी सीधी विमान सेवा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। राजधानी से नोएडा जाने वाली सीधी उड़ानें यात्रियों के लिए राहतकारी साबित हो रही हैं। दिल्ली जाकर नोएडा पहुंचने के झंझट से यात्रियों को मुक्ति मिल गई है। ऐसे में अन्य एयरलाइनें भी नोएडा के लिए सीधी विमान सेवा शुरू करने की तैयारियां कर रही हैं।
जून में जेवर एयरपोर्ट से विमान सेवाओं का शुभारंभ किया गया था। लखनऊ से नोएडा के जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए इंडिगो ने सीधी उड़ान सेवा शुरू की थी। यह उड़ान (6ई-7625) लखनऊ एयरपोर्ट से सुबह 7:25 बजे उड़ान भरकर 8:35 बजे नोएडा पहुंचती है। दूसरी सीधी उड़ान सेवा 6ई-7629 लखनऊ से रात 9:40 बजे उड़ान भरकर नोएडा 10:50 बजे लैंड करती है, जबकि वापसी में नोएडा से विमान संख्या 6ई-7624 सुबह 5:50 बजे उड़ान भरकर सात बजे व विमान संख्या 6ई-7628 दोपहर 3:05 बजे उड़ान भरकर शाम सवा चार बजे लखनऊ में लैंड करती है। विमानों की टाइमिंग ऐसी है कि यात्री सुबह लखनऊ से नोएडा जाकर शाम या रात तक वापसी कर सकते हैं। यही वजह है कि यात्रियों को लखनऊ से नोएडा की उड़ान पसंद आ रही है।
इसलिए भी पसंद आ रही हैं फ्लाइटें
पहले यात्रियों को लखनऊ से दिल्ली जाना पड़ता था, जहां से 250 से 300 रुपये खर्च कर नोएडा पहुंचते थे। इसके अतिरिक्त लखनऊ से दिल्ली जाने के खर्च में ही नोएडा की उड़ानें मिल रही हैं, जिससे समय और पैसों की भी बचत हो रही है। नोएडा की फ्लाइटें 4200-5500 रुपये के बीच मिल रही हैं, जबकि दिल्ली के टिकट भी इसी रेट के आसपास हैं।