{"_id":"5ffdfe2a8ebc3e30ca6aaab3","slug":"opposition-to-build-hospital-on-park-land-lucknow-news-lko5595545129","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्क की जमीन पर सरकारी अस्पताल बनाने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्क की जमीन पर सरकारी अस्पताल बनाने का विरोध
विज्ञापन
विधायक नीरज बोरा ने दिया था 100 बेड का अस्पताल बनाने का प्रस्ताव
उत्तर विधानसभा क्षेत्र की अलीगंज कॉलोनी में नेहरू बाल वाटिका के पीछे 100 बेड का सरकारी अस्पताल बनाए जाने की योजना पर काम शुरू होने से पहले ही इसका विरोध शुरू हो गया है। भाजपा के पूर्व कार्यवाहक महापौर और क्षेत्र की पार्षद का कहना है कि क्षेत्रीय लोग नहीं चाहते कि पार्क की जमीन पर अस्पताल का निर्माण हो। अस्पताल के लिए किसी और जमीन को तलाश की जाए। ऐसे में विधायक नीरज बोरा की योजना की राह में अड़ंगा लग गया है।
उत्तर विधानसभा क्षेत्र में कोई बड़ा सरकारी अस्पताल नहीं है, जिसे देखते हुए क्षेत्रीय भाजपा विधायक नीरज बोरा ने अलीगंज में नेहरू बाल वाटिका के पीछे स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने पार्क की जमीन का उपयोग अस्पताल बनाने के लिए करने का प्रस्ताव नगर निगम को दिया था। नगर निगम ने पार्क की जमीन का भू-उपयोग बदलने के लिए एलडीए को बीते सप्ताह पत्र लिखा था। यह जानकारी सामने आने के बाद कॉलोनीवालों के साथ पूर्व कार्यवाहक महापौर सुरेश चंद्र अवस्थी और वार्ड की पार्षद गीता अवस्थी ने अस्पताल बनाए जाने का विरोध शुरू कर दिया है। सुरेश चंद्र अवस्थी का कहना है कि न्यायालय के आदेश के तहत पार्क की जमीन का उपयोग किसी अन्य कार्य के लिए नहीं किया जा सकता है। ऐसे में अस्पताल के लिए कोई और जमीन तलाश की जाए। उनका कहना है कि कॉलोनी के लोग भी यह नहीं चाहते हैं कि पार्क की जमीन पर अस्पताल बनाया जाए।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की जमीन पर बनाया जाए अस्पताल
सुरेश चंद्र अवस्थी का कहना है कि अस्पताल को अगर बनाना ही है तो वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ही जमीन पर बनाया जाए। वहां पर भी काफी जमीन है। उन्होंने कहा कि पार्क को विकसित करने में 10 साल लग गए हैं। ऐसे में किसी विकसित पार्क की जमीन पर निर्माण करना कतई सही नहीं है। इसको लेकर वह कॉलोनी वालों के साथ हैं और जहां भी जरूरी होगा लड़ाई लड़ेंगे।
विज्ञापन
बैठक कर जताया विरोध
नेहरू बाल वाटिका के आसपास रहने वाले कई लोगों ने पार्षद के साथ मीटिंग कर अस्पताल बनाए जाने का विरोध किया। बैठक में टीपी वर्मा, रिया अरोड़ा, संजय पांडेय, वीके सिंह, पंकज, नीरज, कपिल भाटिया, मनीषा सिंह, आशा निगम, सपना अरोड़ा आदि शामिल रहे। दूसरी ओर यह भी चर्चा है कि अस्पताल बनाए जाने को लेकर हो रहा विरोध पार्टी में अंदरखाने चल रही आपसी खींचतान का भी नतीजा है।
मेरे संज्ञान में आया है कि कुछ लोग अस्पताल का विरोध कर रहे हैं। जबकि यह जनहित का कार्य है, इससे पूरे इलाके के लोगों को फायदा होगा। पार्क के लिए पहले से पर्याप्त जमीन उपलब्ध है। फिर भी यदि कोई कोर्ट जाता है तो सरकार मामले को देखेगी।
- डॉ. नीरज बोरा, विधायक, उत्तर विधानसभा क्षेत्र