फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   opposition's reaction on uttar pradesh government budget.

सपा ने बजट को बताया दिशाहीन, कहा- जनता को झुनझुना थमाने जैसा, विपक्ष ने ये दी प्रतिक्रिया

Sat, 17 Feb 2018 10:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 17 Feb 2018 10:18 AM IST
विज्ञापन
opposition's reaction on uttar pradesh government budget.
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव

नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा, वित्त मंत्री द्वारा जो बजट पेश किया गया है वो दिशाहीन बजट है। गरीब, नौजवानों के लिए निराशाजनक बजट है। हर साल बजट का आकार भले ही बढ़ाया गया हो, लेकिन जनता को झुनझुना थमाने जैसा है। ये बजट सोची समझी साजिश के तहत जनता को ठगने वाला बजट है। उन्होंने कहा कि पूरा बजट केंद्र सरकार द्वारा ही प्रभावित और निर्देशित है।

विज्ञापन


घाटा और बढ़ेगा : बसपा
बसपा नेता लालजी वर्मा ने कहा कि बजट घोर निराशाजनक है। बजट जनता के लिए निराशाजनक है। पिछले बजट की विभिन्न योजनाओं का 60 प्रतिशत खर्च नहीं हुआ है जिस कारण इस बजट से घाटा और बढ़ेगा।
विज्ञापन


नई योजनाओं का सृजन नहीं किया : कांग्रेस
बजट पर कांग्रेस नेता अजय सिंह लल्लू ने कहा कि जनता को उम्मीद थी कि इस बजट में नई योजनाएं किसानों और नौजवानों के लिए होंगी। आलू और गन्ना किसानों के लिए अपेक्षित विशेष पैकेज इस बजट नहीं दिया गया है। 14 लाख हर साल रोजगार देने की बात सरकार ने की थी, वो इस बजट में दिखाई नहीं दिया। कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने का खाका इस बजट में नहीं दिखाई दिया। 1 पैसे की नई योजनाओं का सृजन नहीं किया है। केंद्र सरकार और भगवान राम के भरोसे चल रही हैं योगी सरकार।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed