फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Operator had to work the night shift with his child after his wife developed diarrhea.

Lucknow News: पत्नी को हो गया डायरिया तो ऑपरेटर को बच्चे के साथ करनी पड़ी रात भर ड्यूटी

Mon, 24 Aug 2026 02:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Operator had to work the night shift with his child after his wife developed diarrhea.
उपकेंद्र में बेटे के साथ ऑपरेटर अ​भिषेक।
लखनऊ। बिजली विभाग के अभियंताओं की मनमानी के चलते लौलाई उपकेंद्र के ऑपरेटर अभिषेक को बीते शनिवार पूरी रात अपने छोटे बच्चे के साथ ड्यूटी करनी पड़ी। उनकी पत्नी को डायरिया होने के बावजूद अभियंताओं ने उन्हें छुट्टी नहीं दी।
विज्ञापन

डॉक्टर की सलाह पर बच्चे को संक्रमण से बचाने के लिए अभिषेक उसे उपकेंद्र पर ले आए। अभिषेक ने बताया कि तीन महीन से उसकी ड्यूटी रात में लग रही है। उपकेंद्र पर उसे रोजाना रात 10 से सुबह 8 बजे तक जिम्मेदारी निभानी पड़ती है। 22 अगस्त को पत्नी की तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल ले जाना पड़ा। लखनऊ में कोई परिजन न होने से पत्नी का इलाज घर पर चल रहा है। ड्यूटी से छुट्टी न मिलने के कारण वह बच्चे को संक्रमण से बचाने के लिए अपने साथ ले आया।
विज्ञापन

उपकेंद्र के उपखंड अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि अभिषेक की कार्यप्रणाली बेहतर होने के कारण मुख्य अभियंता ने विशेष रूप से रात को उसकी ड्यूटी लगाई है.। इसलिए हम कोई बदलाव नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्यूटी नियमों का उल्लंघन
उपकेंद्र पर चार ऑपरेटर अभिषेक, अमरीश, उमेश कुमार और विवेक तैनात हैं। अभिषेक के अनुसार, उसे छोड़कर सभी ऑपरेटर दिन में ड्यूटी करते हैं। जबकि नियम है कि 24 घंटे सेवा देने वाले उपकेंद्र पर हर हफ्ते शिफ्ट बदली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed