फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Operation of 22 luxury buses from Lucknow soon: Transport Corporation has contracted with private operators on Thursday, a total of 26 AC buses will travel pleasant

लखनऊ से 22 लग्जरी बसों का संचालन जल्द : परिवहन निगम ने निजी ऑपरेटरों से बृहस्पतिवार को अनुबंध, कुल 26 एसी बसों से सफर होगा सुहाना

Fri, 10 Dec 2021 09:32 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 10 Dec 2021 09:32 AM IST
सार

परिवहन निगम 22 लग्जरी (हाई एंड वातानुकूलित) बसों का संचालन करने जा रहा है। इनमें लखनऊ और हल्द्वानी के बीच चलने वाली एसी बस को प्रयागराज तक लिंक सेवा के रूप में संचालित किया जाएगा।

विज्ञापन
Operation of 22 luxury buses from Lucknow soon: Transport Corporation has contracted with private operators on Thursday, a total of 26 AC buses will travel pleasant
डेमो - फोटो : डेमो

विस्तार

लखनऊ से एक बार फिर दिल्ली, चंडीगढ़, वाराणसी, गोरखपुर, हल्द्वानी एवं देहरादून आदि का बस सफर सुहाना होने जा रहा है। इसके लिए परिवहन निगम 22 लग्जरी (हाई एंड वातानुकूलित) बसों का संचालन करने जा रहा है। इनमें लखनऊ और हल्द्वानी के बीच चलने वाली एसी बस को प्रयागराज तक लिंक सेवा के रूप में संचालित किया जाएगा। परिवहन निगम एवं निजी ऑपरेटरों के बीच बृहस्पतिवार को अनुबंध हुआ है। 

विज्ञापन


इस संबंध में प्रधान प्रबंधक (संचालन) आशूतोष गौड़ ने लखनऊ, गाजियाबाद, प्रयागराज के क्षेत्रीय प्रबंधकों को सरकुलर भेज करके निजी ऑपरेटरों की आवंटित की गई एसी बसों को संचालित करने के आदेश दिए हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक अपने-अपने स्तर से इन एसी बसों का संचालन करने की समय-सारिणी एवं किराये का विवरण सिस्टम में फीड करेंगे। 
विज्ञापन


दो बसें दिल्ली-देहरादून के बीच
परिवहन निगम ने चार बसें गाजियाबाद क्षेत्र को अतिरिक्त रूप से आवंटित की हैं। इनमें दो बसें दिल्ली और देहरादून के बीच आवागमन करेंगी। जबकि दो अन्य बसें दिल्ली और बरेली के बीच चलेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किस रूट पर कितनी बसें
दिल्ली        4
गोरखपुर      2
वाराणसी     4
देहरादून      2
प्रयागराज    2
हल्द्वानी      2
चंडीगढ़      2
बलिया     2
आगरा     2
कुल    22

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed