{"_id":"5ea8946e8ebc3e90625207b3","slug":"opd-in-lucknow-hotspot-areas160","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुवार से लखनऊ के हॉटस्पॉट इलाकों में चलेगी ओपीडी, जानिए कैसे पाएंगे इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुवार से लखनऊ के हॉटस्पॉट इलाकों में चलेगी ओपीडी, जानिए कैसे पाएंगे इलाज
Wed, 29 Apr 2020 02:09 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के हॉटस्पॉट इलाकों के लोगों को घर में ही रोकने और सही तरीके से उनकी स्क्रीनिंग के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नई रणनीति अपनाई है। इसके तहत इन क्षेत्रों में गुरुवार से टेंट लगाकर ओपीडी चलाई जाएगी। सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक मरीज देखे जाएंगे। इस दौरान जिन्हें बाहर भेजने की जरूरत होगी, उन्हें एंबुलेंस से रेफर किया जाएगा।
विज्ञापन
राजधानी के 18 हॉटस्पॉट इलाकों में कई लोग इलाज के बहाने बाहर निकल रहे हैं। वहीं, कुछ को मामूली बीमारियों में उपचार के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है। सबसे ज्यादा बीपी और शुगर के शिकार बुजुर्गों को परेशानी हो रही है। कई लोगों ने यह भी शिकायत की है कि उन्हें चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पा रही है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने इन इलाकों में रह रहे लोगों को उनके घर के पास ही सुविधा देने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
गुरुवार से शुरू ओपीडी में मरीजों को नि:शुल्क इलाज और दवा दी जाएगी। सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि डॉक्टर, नर्स, फार्मासिस्ट और लैब टेक्नीशियन की हर हॉटस्पॉट इलाके के लिए अलग टीमें बनाई हैं। हॉटस्पॉट इलाकों के लोगों की इंफ्लूएंजा की भी जांच कराई जाएगी। फ्लू होने के सात दिन के अंदर और सात दिन बाद जांच करके देखा जाएगा कि कहीं उनमें कोरोना वायरस तो नहीं है। जिनमें बुखार, खांसी, नाक बहना और गले में खराश जैसे लक्षण हैं, उनकी पहले से स्क्रीनिंग की जा रही है। अब इंफ्लूएंजा की जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट निगेटिव आती है तो भी सात दिन बाद स्क्रीनिंग होगी।
विज्ञापन