फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   OP Rajbhar Exclusive: Said I do not have register number 8

एक्सक्लूसिव: ओम प्रकाश राजभर बोले- मेरे पास रजिस्टर नंबर आठ नहीं है, आखिर क्या है इस बात का मतलब?

Sat, 25 Nov 2023 10:12 AM IST
रोहित मिश्र सचिन मुद्गल, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
सचिन मुद्गल, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 25 Nov 2023 10:12 AM IST
सार

ओपी राजभर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। बृजेश सिंह को टिकट देने के मामले में वह चर्चाओं में आ गए हैं। अमर उजाला के साथ विशेष बातचीत में उन्होंने पूरा मामला बताया। पढ़िए बातचीत के मुख्य अंश...

विज्ञापन
OP Rajbhar Exclusive: Said I do not have register number 8
ओपी राजभर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माफिया मुख्तार के बेटे के बाद माफिया बृजेश सिंह को प्रत्याशी बनाने की संभावना पर अमर उजाला ने ओमप्रकाश राजभर से बात की। राजभर ने कहा कि मेरे यहां रजिस्टर नंबर आठ (पुलिस थाने का वह रजिस्टर जिसमें अपराध और अपराधियों का ब्योरा होता है) नहीं हैं, इसलिए अपराधी या अपराध का ब्योरा मेरे पास नहीं हैं। उन्होंने सवाल किया कि, एक जंगल में क्या दो शेर नहीं रह सकते।
विज्ञापन


सवाल - क्या आपने भाजपा नेतृत्व से ब्रजेश सिंह को प्रत्याशी बनाने पर बात की है?
राजभर - बृजेश सिंह खुद भाजपा के नेताओं से बात कर रहे हैं।

सवाल - भाजपा नेताओं की सहमति पर आप उन्हें चुनाव लड़ाएंगे?
राजभर - हां, यदि भाजपा ने सहमति दी तो गाजीपुर से चुनाव लड़ाएंगे।

सवाल - माफिया मुख्तार के बाद माफिया बृजेश सिंह क्यों, ये दोनों तो एक दूसरे के दुश्मन हैं?
राजभर - क्या एक जंगल में दो शेर नहीं रह सकते हैं।

सवाल - आपकी पार्टी तो पिछड़े वर्ग के हितों की राजनीति की बात करती है। ऐसे में हर बार माफिया को ही टिकट क्यों देने की बात होती है?
राजभर - मेरे पास रजिस्टर नंबर आठ नहीं हैं। मेरे लिए तो जो भारत का नागरिक है और चुनाव लड़ने योग्य है, वह प्रत्याशी बन सकता है।

सवाल - बृजेश को टिकट देने से समाज में अच्छा संदेश जाएगा?
राजभर - बिल्कुल अच्छा संदेश जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed