फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Only pretense happening in the state in the name of corona testing: Lallu

कोरोना टेस्टिंग के नाम पर प्रदेश में हो रहा सिर्फ ढोंग : लल्लू

Wed, 12 May 2021 07:52 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 12 May 2021 07:52 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना की तरफ से कांग्रेस पर आरोप लगाने पर कहा कि उनकी पार्टी के सवालों से सरकार के चेहरे की असलियत खुलकर सबके सामने आ गई है।

विज्ञापन
Only pretense happening in the state in the name of corona testing: Lallu
अजय कुमार लल्लू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना की तरफ से कांग्रेस पर आरोप लगाने पर कहा कि उनकी पार्टी के सवालों से सरकार के चेहरे की असलियत खुलकर सबके सामने आ गई है। टेस्टिंग के नाम पर सरकार ढोंग कर रही है। बड़े पैमाने पर लोगों की जानें जा रही हैं।

विज्ञापन

 
लल्लू ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा मंत्री और सरकार को जमीनी सच्चाई का सामना कर इंसानी जानों की रक्षा करने के लिए मेडिकल सुविधाएं तत्काल उपलब्ध करानी चाहिए। भाजपा सरकार कांग्रेस के सवालों से बौखलाहट में आकर अनर्गल बयानबाजी करने के बजाए अपने दायित्वों का निर्वहन करे। उन्होंने आरोप लगाया कि कोरोना संकट की त्रासदी में उत्तर प्रदेश को भाजपा की सरकार ने झोंककर तबाह कर दिया है। सरकार को श्मशान की चिताओं से उठती लपटें नहीं दिख रही हैं। बिना इलाज के मौत के मुंह में गए लोगों के  शव गंगा और यमुना में नहीं दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन


जहरीली शराब से प्रदेश में हो रही मौतों के लिए कौन जिम्मेदार
अजय कुमार लल्लू ने आजमगढ़ व अम्बेडकरनगर  के सीमावर्ती थाना इलाकों में जहरीली शराब पीने से हुई 22 लोगो की दुखद मौत पर सरकार से सवाल पूछा है कि जहरीली शराब का अवैध कारोबार किसके संरक्षण में चल रहा है। इन मौतों का कौन जिम्मेदार है? उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में जहरीली शराब व शराब माफियाओं के गोरखधंधे को पर लगे हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिमी उत्तर प्रदेश, रुहेलखंड, बुंदेलखंड, अवध से लेकर पूर्वांचल तक जहरीली शराब का कारोबार करने वाले शराब के नाम पर मौत बांट रहे हैं। सरकार अपराधियो के विरुद्ध कार्यवाही करने से परहेज कर रही है। आजमगढ की घटना के बाद सामने आए तथ्यों से पता चल रहा है कि पुलिस चौकी की नाक के नीचे जहरीली शराब की बिक्री हो रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed