{"_id":"609be48d8ebc3eadd3369c38","slug":"only-pretense-happening-in-the-state-in-the-name-of-corona-testing-lallu","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना टेस्टिंग के नाम पर प्रदेश में हो रहा सिर्फ ढोंग : लल्लू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना टेस्टिंग के नाम पर प्रदेश में हो रहा सिर्फ ढोंग : लल्लू
Wed, 12 May 2021 07:52 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 12 May 2021 07:52 PM IST
सार
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना की तरफ से कांग्रेस पर आरोप लगाने पर कहा कि उनकी पार्टी के सवालों से सरकार के चेहरे की असलियत खुलकर सबके सामने आ गई है।
विज्ञापन
अजय कुमार लल्लू
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना की तरफ से कांग्रेस पर आरोप लगाने पर कहा कि उनकी पार्टी के सवालों से सरकार के चेहरे की असलियत खुलकर सबके सामने आ गई है। टेस्टिंग के नाम पर सरकार ढोंग कर रही है। बड़े पैमाने पर लोगों की जानें जा रही हैं।
विज्ञापन
लल्लू ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा मंत्री और सरकार को जमीनी सच्चाई का सामना कर इंसानी जानों की रक्षा करने के लिए मेडिकल सुविधाएं तत्काल उपलब्ध करानी चाहिए। भाजपा सरकार कांग्रेस के सवालों से बौखलाहट में आकर अनर्गल बयानबाजी करने के बजाए अपने दायित्वों का निर्वहन करे। उन्होंने आरोप लगाया कि कोरोना संकट की त्रासदी में उत्तर प्रदेश को भाजपा की सरकार ने झोंककर तबाह कर दिया है। सरकार को श्मशान की चिताओं से उठती लपटें नहीं दिख रही हैं। बिना इलाज के मौत के मुंह में गए लोगों के शव गंगा और यमुना में नहीं दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
जहरीली शराब से प्रदेश में हो रही मौतों के लिए कौन जिम्मेदार
अजय कुमार लल्लू ने आजमगढ़ व अम्बेडकरनगर के सीमावर्ती थाना इलाकों में जहरीली शराब पीने से हुई 22 लोगो की दुखद मौत पर सरकार से सवाल पूछा है कि जहरीली शराब का अवैध कारोबार किसके संरक्षण में चल रहा है। इन मौतों का कौन जिम्मेदार है? उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में जहरीली शराब व शराब माफियाओं के गोरखधंधे को पर लगे हुए हैं।
विज्ञापन
पश्चिमी उत्तर प्रदेश, रुहेलखंड, बुंदेलखंड, अवध से लेकर पूर्वांचल तक जहरीली शराब का कारोबार करने वाले शराब के नाम पर मौत बांट रहे हैं। सरकार अपराधियो के विरुद्ध कार्यवाही करने से परहेज कर रही है। आजमगढ की घटना के बाद सामने आए तथ्यों से पता चल रहा है कि पुलिस चौकी की नाक के नीचे जहरीली शराब की बिक्री हो रही थी।