फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Only one will be deployed in Panchayat election if husband and wife both are in government job.

पंचायत चुनाव: पति-पत्नी दोनों सरकारी सेवा में तो सिर्फ एक की ही लगेगी चुनाव ड्यूटी

Thu, 01 Apr 2021 10:14 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 01 Apr 2021 10:14 AM IST
विज्ञापन
Only one will be deployed in Panchayat election if husband and wife both are in government job.
- फोटो : amar ujala

पति-पत्नी दोनों सरकारी सेवा में हैं तो त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सिर्फ एक की ड्यूटी लगेगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। इसमें कहा गया है कि दोनों में से किसी एक को चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखने पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाए।

विज्ञापन


अपर निर्वाचन आयुक्त वेद प्रकाश वर्मा के आदेश में यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश (यूटा) के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौर के तीन मार्च के पत्र का हवाला दिया गया। इसके मुताबिक यूटा ने अवगत कराया है कि अगर पति-पत्नी दोनों सरकारी सेवा में हैं और उनदोनों की चुनाव ड्यूटी लगा दी जाती है तो बच्चों की देखभाल का संकट पैदा हो जाता है।
विज्ञापन


आदेश में कहा गया है कि अगर सरकारी सेवा में कार्यरत पति-पत्नी दोनों में से कोई एक चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखने के संबंध में प्रार्थना पत्र देता है तो उस पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि यूटा ने त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन में दंपती कार्मिक में से किसी एक को चुनाव ड्यूटी से मुक्त करने के लिए राज्य निर्वाचन आयुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन दिया था। इससे पहले यूटा की मांग पर पिछले लोकसभा चुनाव में दंपती कार्मिक में से एक को चुनाव ड्यूटी से मुक्ति मिली थी। यूटा के उपाध्यक्ष सत्येंद्र पाल सिंह ने कहा कि इस आदेश से शिक्षक समेत सभी कार्मिक खुश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed