फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   only one student could recite the table in a primary school of gonda

26 बच्चों में से सिर्फ एक बच्ची ही सुना सकी पहाड़ा, डीएम ने शिक्षकों को जमकर फटकारा

Mon, 24 Dec 2018 10:08 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Mon, 24 Dec 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
only one student could recite the table in a primary school of gonda
प्रतीकात्मक तस्वीर

गोंडा के उच्च प्राथमिक विद्यालय नरौड़ा डिहवा में 107 बच्चों का पंजीकरण है लेकिन सिर्फ 26 बच्चे उपस्थित हैं। सोमवार को पढ़ाई का हाल जानने पहुंचे डीएम कैप्टन प्रभांशु श्रीवास्तव ने कक्षा आठ के बच्चों से पहाड़ा सुनाने के लिए कहा तो सिर्फ एक बच्ची पहाड़ा सुना पाई। जिलाधिकारी ने इस पर शिक्षकों को जमकर फटकारा।

विज्ञापन


दरअसल, जिले में बच्चों का फर्जी नामांकन दिखाकर मिड डे मील, स्वेटर, यूनिफॉर्म, जूते और पाठ्य पुस्तकें हजम करने वाले प्रधानाध्यापकों व अधिकारियों को पकड़ने के लिए सत्यापन कराया जा रहा है। इसी के तहत डीएम खुद औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन


डीएम कैप्टन प्रभान्शु श्रीवास्तव ने बताया कि उच्च प्राथमिक विद्यालय नरौरा डिहवा में पंजीकृत 107 बच्चों के सापेक्ष मात्र 26 बच्चे ही उपस्थित मिले। इस पर उन्होंने प्रधानाध्यापक को जमकर फटकार लगाई और फर्जीवाड़ा मिलने पर जेल भेजने की चेतावनी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों की स्वेटर की गुणवत्ता बेहद घटिया

डीएम को बच्चों के स्वेटर की गुणवत्ता बेहद घटिया स्तर की मिली। शैक्षिक स्तर की जांच के लिए डीएम ने कक्षा 7 व 8 के बच्चों से पहाड़ा सुनाने को कहा तो उपस्थित 26 बच्चों में से कक्षा आठ की नैंसी शुक्ला ही पहाड़ा सुना सकी।

डीएम ने हैरानी जताते हुए प्रधानाध्यापक को सत्यापन के बाद फर्जी पंजीकरण मिलने पर पूरे स्टाफ को बर्खास्त करने की चेतावनी दी। उन्होंने बताया कि सत्यापन रिपोर्ट आने के बाद शासन को रिपोर्ट भेजने के साथ कड़ी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed