फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Only needful to get pension under Yash Bharti Award.

यश भारती पाने वालों में सबको नहीं मिलेगी पेंशन

Thu, 22 Oct 2015 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 22 Oct 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
Only needful to get pension under Yash Bharti Award.

राज्य सरकार ने यशभारती व पद्म पुरस्कार पाने वालों को हर माह 50 हजार रुपये पेंशन देने के मामले में बुधवार को स्थिति साफ करते हुए कहा है कि पेंशन केवल जरूरतमंद लोगों को ही दी जाएगी। पुरस्कार पाने वालों को स्वत: पेंशन नहीं मिलेगी, बल्कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत उन्हें आवेदन करना होगा।

विज्ञापन


अखिलेश सरकार ने मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में यशभारती व पद्म पुरस्कार पाने वालों को हर माह 50 हजार रुपये पेंशन देने का निर्णय किया।

अमिताभ बच्चन के पेंशन न लेने के एलान के बाद राज्य सरकार के इस निर्णय पर बहस शुरू हो गई। वजह, राज्य सरकार ने समय-समय पर बड़ी हस्तियों मसलन फिल्मी कलाकारों व साहित्यकारों को यशभारती से नवाजा है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि अपनी उपलब्धियों और हुनर की बदौलत प्रदेश का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाओं के सम्मान व गरिमा को बनाए रखने के मकसद से 50 हजार रुपये पेंशन देने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका लाभ केवल जरूरतमंद पात्रों को ही दिया जाएगा। मीडिया या अन्य स्रोतों से पूर्व में ऐसे मामले संज्ञान में आए कि कुछ सम्मानित व्यक्ति तंगी के दौर से गुजर रहे हैं, ऐसे ही जरूरतमंदों की मदद के लिए पेंशन योजना शुरू की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed