{"_id":"684f2c63efd86ad6840af3a8","slug":"only-400-rupees-were-spent-and-the-constable-got-the-job-faces-lit-up-as-soon-as-the-appointment-letter-came-in-hand-lucknow-news-c-13-1-lko1022-1251587-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: केवल 400 रुपये खर्च, मिल गई सिपाही की नौकरी, हाथ में नियुक्ति पत्र आते ही खिल उठे चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: केवल 400 रुपये खर्च, मिल गई सिपाही की नौकरी, हाथ में नियुक्ति पत्र आते ही खिल उठे चेहरे
विज्ञापन
बाराबंकी। कहते हैं कि सरकारी नौकरी पाने के लिए नाको चने चबाने पड़ते हैं। कहीं जुगाड़, तो कहीं सिफारिश लगानी पड़ती है, लेकिन यूपी पुलिस में सिपाही भर्ती के लिए बाराबंकी के युवाओं ने इस धारणा को पूरी तरह गलत साबित कर दिया। महज 400 रुपये फॉर्म शुल्क खर्च कर 431 अभ्यर्थियों ने अपने संघर्ष और मेहनत के दम पर नौकरी हासिल कर ली। फादर्स डे पर बेटों की ओर से मिली इस सौगात से पिता का दिल गदगद हो गया।
लखनऊ में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह से लौटते समय अभ्यर्थियों के चेहरे खुशी से दमक रहे थे। घुंघटेर क्षेत्र के गांव के युवा पेशकार ने तो मुस्कुराते हुए कहा...बस फॉर्म भरा, परीक्षा दी, मेडिकल पास किया और आज नियुक्ति पत्र मिल गया। कोई जुगाड़ नहीं, कोई सिफारिश नहीं। पुलिस लाइन गेट पर मिले फतेहपुर तहसील क्षेत्र के विनोद कुशवाहा ने बताया कि मेहनत का फल मिला। कोई सिफारिश नहीं लगाई, बस तैयारी की और भरोसा रखा। मसौली के अर्जुन सिंह ने कहा कि यह फादर डे कभी नहीं भूल सकता। इसी तरह जमुआ गांव की अग्रिमा सिंह ने कहा कि यह हमारे लिए सबसे बड़ा तोहफा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में पूरी भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी रही। हमें भरोसा था और भरोसा सच साबित हुआ। फादर्स डे पर नौकरी पाने की यह खुशी युवाओं के लिए सिर्फ रोजगार नहीं, बल्कि अपने पिता को दिया गया सबसे बड़ा तोहफा बन गई। (संवाद)
......................
सफेद शर्ट, खाकी पैंट में घर पहुंचे तो परिजन हुए निहाल
यह पहला मौका था जब अभ्यर्थियों को ड्रेस कोड के तहत सफेद शर्ट और खाकी पैंट पहनने का निर्देश पहले ही दिया गया था। अभ्यर्थी जब एक जैसी वेशभूषा में बसों में सवार होकर बाराबंकी से लखनऊ रवाना हुए तो सफर के दौरान सेल्फी लेने और यादें संजोने का भी दौर चला। शाम को घर पहुंचे अभ्यथियों का माता पिता व परिजनों ने जोरदार स्वागत कर आशीर्वाद दिया।