{"_id":"5f7aa4898ebc3e9bf52fa3ae","slug":"online-shopping-of-objetionable-goods-on-cm-yogi-s-address","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री योगी के पते पर आपत्तिजनक सामान की ऑनलाइन शॉपिंग, मुकदमा दर्ज, हिरासत में आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री योगी के पते पर आपत्तिजनक सामान की ऑनलाइन शॉपिंग, मुकदमा दर्ज, हिरासत में आरोपी
Mon, 05 Oct 2020 11:23 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 05 Oct 2020 11:23 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस कांड का विरोध करते हुए एक युवक ने मुख्यमंत्री के पते पर ऑनलाइन सामान बुक कराया। आपत्तिजनक सामान होने की जानकारी पर पुलिस ने गौतमपल्ली थाने में मुकदमा दर्ज करने के साथ ही डिलीवरी रुकवाई और ऑर्डर को निरस्त करा दिया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक गौतमपल्ली चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक सोशल मीडिया पर एक युवक का मेसेज वायरल हुआ। इसमें युवक आशीष कनौजिया ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम से ऑनलाइन शॉपिंग की बात कही थी। उसने एक आपत्तिजनक सामान बुक कराया जिसकी डिलीवरी मुख्यमंत्री के सरकारी आवास के पते पर होनी थी।
विज्ञापन
इसकी जानकारी होने पुलिस ने एसएसआई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया। वहीं आरोपी को हिरासत में ले लिया। देर शाम पुलिस ने ऑर्डर को निरस्त करा दिया।
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। सूत्रों के अनुसार आरोपी एक राजनीतिक दल से जुड़ा है। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।