{"_id":"603a9cc28ebc3ee94f44e1ef","slug":"online-registration-will-begin-in-lohiya-hospital-very-soon-lucknow-news-lko5671033114","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहिया में अब पंजीकरण के लिए लाइन लगाना नहीं पड़ेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहिया में अब पंजीकरण के लिए लाइन लगाना नहीं पड़ेगा
विज्ञापन
लोहिया संस्थान में अब ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा जल्द।
- फोटो : ??? ?????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहिया संस्थान की ओपीडी में पंजीकरण के लिए मरीजों को घंटों लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। मरीजों की सुविधा के लिए संस्थान ने ऑनलाइन पंजीकरण की तैयारी शुरू की है।
इसमें मरीज या तीमारदार काउंटर पर लगे क्यूआर कोड व लिंक को मोबाइल से स्कैन कर खुद ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे। संस्थान प्रशासन का कहना है कि यह सुविधा मार्च से मिलने लगेगी।
लोहिया संस्थान की ओपीडी में अभी करीब 60 प्रतिशत मरीज ऑनलाइन पंजीकरण करवा रहे हैं। करीब 40 प्रतिशत मरीज ओपीडी में आकर पर्चा बनवाते हैं।
ओपीडी पंजीकरण के लिए सुबह करीब छह बजे से कतार लग जाती है। मरीज व तीमारदारों को राहत देने के लिए संस्थान ने ऑनलाइन पंजीकरण की तैयारी की है।
ताकि ओपीडी में पंजीकरण के लिए लगने वाली भीड़ से निजात मिल सके। कई मरीज अपना रजिस्ट्रेशन कराने के बाद मिली तारीख व समय पर ओपीडी पहुंचकर डॉक्टर को दिखाते हैं।
विज्ञापन
कई मरीज बिना पंजीकरण कराए ही सीधे अस्पताल पहुंचते हैं और काउंटर पर पर्चा बनवाने के लिए घंटों लाइन में लगे रहते हैं।
कई दफा पंजीकरण का समय खत्म होने पर उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ता था। लोहिया संस्थान के प्रवक्ता डॉ. श्रीकेश ने बताया कि पर्चा काउंटर पर क्यूआर कोड लिंक चस्पा रहेगा।
उसे स्कैन कर वह मोबाइल से अपना ऑनलाइन पंजीकरण करके संबंधित डॉक्टर को तत्काल ही उपलब्ध होने पर दिखा सकेंगे। किसी तरह की समस्या आने पर सहायता के लिए ऑनलाइन पंजीकरण हेल्प डेस्क भी मौजूद रहेगी।