{"_id":"5f14223f8ebc3e9f65618167","slug":"online-practical-and-viva-of-aktu-in-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकेटीयू : अगस्त में ऑनलाइन प्रैक्टिकल व वाइवा, प्रमोशन के लिए 70\/30 का फॉर्मूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकेटीयू : अगस्त में ऑनलाइन प्रैक्टिकल व वाइवा, प्रमोशन के लिए 70/30 का फॉर्मूला
Sun, 19 Jul 2020 04:06 PM IST
ishwar ashish
lucknow, uttar pradesh, india
lucknow, uttar pradesh, india
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 19 Jul 2020 04:06 PM IST
विज्ञापन
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) से संबद्ध कॉलेजों के 105 से अधिक निदेशकों की बैठक में फाइनल ईयर के प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट व वाइवा ऑनलाइन आयोजित करने पर सहमति बनी।
विज्ञापन
परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजीव कुमार ने बताया कि इसे हम अगस्त में ही कराएंगे। इसके बाद कॉलेज इनके नंबर अपलोड कर देंगे ताकि सितंबर में परीक्षा होते ही तुरंत परिणाम जारी कर दिए जाएं। कॉलेजों से कहा गया है कि वे परीक्षा के दौरान अपने यहां सैनिटाइजेशन आदि की कार्यवाही सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन
एकेटीयू फाइनल ईयर को छोड़कर अन्य विद्यार्थियों को प्रमोट करेगा। बैठक में विद्यार्थियों के प्रमोशन के आधार पर भी बात हुई। इसमें 70/30 के फॉर्मूले पर काफी हद तक सभी राजी थे, जिनमें 70 नंबर का पिछले सेमेस्टर का मूल्यांकन होगा और 30 नंबर सेशनल का होगा। इसे जोड़कर परिणाम तैयार किया जाएगा। माना जा रहा है कि इसका परिणाम इसी महीने जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन