फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   online job fair on 30th july for 610 recruitment

घर बैठे रोजगार देगा सेवायोजन विभाग, ऑनलाइन इंटरव्यू लेंगी कंपनियां, 610 पदों पर होगी भर्ती

Wed, 28 Jul 2021 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
online job fair on 30th july for 610 recruitment
लखनऊ। बेरोजगारों के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय पांच प्रतिष्ठित कंपनियों के साथ मिलकर 30 जुलाई को ऑनलाइन रोजगार मेले का आयोजन करने जा रहा है। जिसमें जेंट एक्वा, हितासी हेल्थकेयर, मेगा माइंड सॉल्यूशंस और सिस्को एक्वा प्रतिभाग करेंगे। इसमें 18 वर्ष से 35 वर्ष तक के लोग विभिन्न पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसकी पूरी जानकारी विभागीय पोर्टल सेवायोजन डॉट यूपी डॉट एनआईसी डॉट इन पर दी हुई है। इस ऑनलाइन रोजगार मेेले में अभ्यर्थी घर बैठे मोबाइल पर ही कंपनी के प्रतिनिधियों को इंटरव्यू दे सकेंगे। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का कंपनी के प्रतिनिधि 30 जुलाई की सुबह 10 बजे से ऑनलाइन इंटरव्यू लेंगे। लखनऊ मंडल के सहायक निदेशक द्वारा जारी सूचना के मुताबिक यह ऑनलाइन रोजगार मेला पूरी तरह से नि:शुुल्क है। वहीं, इस रोजगार मेले में कुल 610 पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को उनकी योग्यतानुसार कंपनियां 10 हजार रुपये से साढ़े ग्यारह हजार रुपये तक प्रतिमाह वेतन देंगी।
विज्ञापन

इन पदों पर होगी भर्ती
एच आर एक्जीक्यूटिव, मल्टी टॉस्किंग एक्जीक्यूटिव, एलजीई, बीडीई, आर ओ टेक्नीशियन, कस्टमर सपोर्ट एसोसिएट, असिस्टेंट सेल्स ऑफिसर, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव, डाटा प्रोसेस एक्सेस, टेलीकॉलर, ऑफिस एग्जीक्यूटिव, हेल्पर, असिस्टेंट, कंप्यूटर ऑपरेटर, अकाउंटेंट, एच आर एग्जीक्यूटिव।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed