फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   online

वर्चुअल क्लास में 50 प्रतिशत से ऊपर पहुंची उपस्थिति

Thu, 03 Jun 2021 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
online
बलरामपुर। ऑन लाइन क्लास में हो रही पढ़ाई विद्यार्थियों को रास आने लगी है। इसके चलते ही वर्चुअल क्लास में छात्र छात्राओं की उपस्थिति का आंकड़ा 50 प्रतिशत के पार हो गया है। इसमें ई ज्ञान गंगा एप के माध्यम से माध्यमिक स्कूलों के विद्यार्थियों की पढ़ाई कराई जा रही है। यह जानकारी डीआईओएस गोविंद राम ने दी। वह वर्चुअल क्लास की मीट एप के माध्यम से वित्तपोषित व वित्तविहीन माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्यों और शिक्षकों के साथ बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन

कहा कि वित्तपोषित व वित्त विहीन माध्यमिक स्कूलों के सभी प्रधानाचार्यों व शिक्षकों को कोरोना महामारी के दौर में ऑन लाइन माध्यम से प्रवेश, नामांकन व प्रत्येक कक्षा के लिए विषय वार व्हाटसएप ग्रुप बनाकर ऑनलाइन शिक्षण कार्य कराना होगा। ई ज्ञान गंगा के माध्यम से सभी शिक्षक शिक्षण सामग्री से स्वयं जुड़ कर विद्यार्थियों को भी विभिन्न शैक्षिक टीवी चैनल व यू ट्यूब चैनल से जुड़ने के संबंध में जानकारी सांझा करते रहे। इस दौरान कोरोना प्रोटोकाल के तहत बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी विद्यार्थियों को जागरूक कर खुद के साथ परिवार के सभी लोगों से इसका पालन कराने को प्रेरित किया जाए।
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया कि शुरूआती दौर में ऑनलाइन क्लास में छात्र छात्राओं की उपस्थिति कम थी। सामूहिक स्तर पर किए गए प्रयास के बाद वर्तमान में वर्चुअल क्लास में बच्चों की उपस्थिति 50 फीसदी से अधिक हो गयी है। निशुल्क डीटीएच सुविधा से टीवी पर भी शैक्षिक वीडियो देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान राजकीय हाईस्कूल मधवाजोत के प्रधानाध्यापक डॉ. चंदन कुमार पांडेय ने शिक्षकों को कक्षा आठ पास छात्र छात्राओं का कक्षा 9 में शत-प्रतिशत नामांकन करने और कक्षा छह, सात, आठ, नौ, दस और 11 के विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रोन्नोति कर ऑनलाइन पठन पाठन जारी रखने के बारे में जानकारी दी। वर्चुअल बैठक का संचालन राजकीय इंटर कालेज दारीचौरा के शिक्षक आशीष कुमार वर्मा ने किया। बैठक में मौजूद राजकीय इंटर कालेज दारीचौरा के प्रधानाचार्य विनय मोहन त्रिपाठी ने जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों को नामित करने की सलाह दी। इसमें भगवती शुक्ला, रेखा, कैप्टन जीपी तिवारी व अंकित श्रीवास्तव ने भी अपने सुझाव रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed